Home Breaking News Telangana: ‘कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को हर माह होगा 4000 का फायदा’, KCR को घेरते हुए राहुल का दावा

Telangana: ‘कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को हर माह होगा 4000 का फायदा’, KCR को घेरते हुए राहुल का दावा

0
Telangana: ‘कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को हर माह होगा 4000 का फायदा’, KCR को घेरते हुए राहुल का दावा

[ad_1]

Rahul Gandhi says Telangana women can benefit up to Rs 4,000 per month if Congress voted to power

Rahul Gandhi
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि तेलंगाना में दो नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो महिलाओं को चार हजार रुपये तक का फायदा होगा। 

अंबातीपल्ली गांव में महिला से बोले राहुल 

दरअसल, राहुल गांधी कालेश्वरम परियोजना के मेदिगड्डा (लक्ष्मी) बैराज के पास अंबातीपल्ली गांव में एक महिला सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा कथित तौर पर लूटे गए सभी धन को लौटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री की लूट से तेलंगाना की महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री द्वारा लूटी गई राशि आपके बैंक खातों में जमा करने का फैसला किया है।’

इन योजनाओं से होगा लाभ

कांग्रेस नेता ने कहा कि सामाजिक पेंशन, एलपीजी सिलेंडर पर बचत और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा के जरिए महिलाओं को 4000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले कदम के रूप में हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में सामाजिक पेंशन के रूप में 2,500 रुपये जमा किए जाएंगे। इसके अलावा, कांग्रेस सत्ता में आने पर एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति करेगी, जिसकी कीमत अभी एक हजार रुपये है, जो बाद में पांच सौ रुपये में मिलेगा। इतना ही नहीं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा के माध्यम से एक हजार रुपये की आपूर्ति की जाएगी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here