[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमें शिरकत करेंगी
नेपाल और ओमान ने कटाया टिकट
नई दिल्ली. नेपाल और ओमान क्रिकेट टीम के लिए आज दिन बेहद खास है. दोनों टीमों ने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup 2024) के लिए क्वालीफाई कर ली है. नेपाल ने टी20 विश्व कप में दूसरी बार जबकि नेपाल की टीम तीसरी बार खेलेगी. दोनों टीमों को एशिया क्वालीफायर के फाइनल में एंट्री मारने के साथ ही विश्व कप का टिकट मिल गया. ओमान ने सेमीफाइनल में बहरीन को 10 विकेट से जबकि नेपाल ने यूएई (UAE) को 8 विकेट से हराया.
ओमान की टीम इससे पहले 2016 और 2021 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुकी है. दोनों बार टीम की चुनौती हालांकि पहले दौर में खत्म हो गई थी. नेपाल की टीम ने 2014 के बाद दूसरी बार इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है. बांग्लादेश में हुए इस विश्व कप में टीम शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थी.
Netherlands vs Afghanistan World Cup: अफगान लड़ाकों की लगातार तीसरी जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा
IPL 2024 की तैयारी शुरू, ऑक्शन से पहले LSG का धाकड़ ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस में हुआ शामिल
टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी
टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी जिसके लिए 18 टीमें तय हो गई हैं. बाकी बची टीमों का फैसला अफ्रीका क्वालीफायर से होगा जिसका आयोजन 20 से 23 नवंबर तक नामीबिया में होगा.
टी20 विश्व कप 2024 क्वालीफाई करने वाली टीमें:
मेजबान: वेस्टइंडीज और अमेरिका.
पिछले विश्व कप (2022) की शीर्ष आठ टीमें: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड (मौजूदा चैंपियन), भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका.
इसके बाद सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीमें: अफगानिस्तान और बांग्लादेश.
यूरोप क्वालीफायर: आयरलैंड और स्कॉटलैंड.
पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर: पापुआ न्यू गिनी.
अमेरिका क्वालीफायर: कनाडा.
एशिया क्वालीफायर: नेपाल और ओमान.
.
Tags: Nepal, Oman, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : November 3, 2023, 21:10 IST
[ad_2]
Source link