[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने पिछले मैच में बांग्लादेश को दी थी मात.
पाक-न्यूजीलैंड के बीच मैच 4 नवंबर को होगा.
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में पाकिस्तान टीम की किस्मत रूठी नजर आ रही है. मेगा इवेंट का आगाज पाकिस्तान ने दो लगातार जीत के साथ किया था. लेकिन जब तीसरे मुकाबले में टीम को भारत से हार मिली तो बाबर ब्रिगेड को उससे उबरने में तीन मैच और लग गए. हार का चौका लगाकर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की. इसके बाद सेफाइनल में प्रवेश के लिए पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा हैं. लेकिन इस आखिरी उम्मीद पर भी संकट के बादल छा चुके हैं.
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के 7 मुकाबलों में से 3 मैच जीत लिए हैं. अब टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है, जो बेंगलुरू में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति के समान होगा. क्योंकि कीवी टीम भी हार की हैट्रिक लगाने के बाद पाकिस्तान से खेलने उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए एक आखिरी उम्मीद की तरह होगा. लेकिन इस मैच पर बारिश के काले बादल मंडराते नजर आ रहे हैं.
दोपहर में भारी बारिश के आसार
वर्ल्ड कप में शनिवार को डबल हेडर का दिन है. 4 नवंबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच की शुरुआत 10.30 से होगी. सुबह 10 बजे से ही बेंगलुरू में बारिश की संभावना है. इसके बाद 1 बजे से 5 बजे के बीच बारिश की संभावना का प्रतिशत 50 से भी अधिक प्रतिशत है. यदि यह मुकाबला बारिश के चलते रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया जाएगा. इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. वहीं, न्यूजीलैंड की नजरें अगले मुकाबलों पर होंगी.
पाकिस्तान की लगातार हार के चलते कप्तान से लेकर सेलेक्टर्स तक को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. एशिया कप का आगाज भी पाकिस्तान ने शानदार अंदाज में किया था लेकिन अंत टीम के लिए बुरा सपना साबित हुआ.
.
Tags: PAK vs NZ, Pakistan cricket team, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 3, 2023, 19:39 IST
[ad_2]
Source link