Home Breaking News महादेव ऐप घोटाला: ED के दावे पर CM बघेल की सफाई, बोले- हम लड़ेंगे और जीतेंगे; कांग्रेस ने PM Modi को घेरा

महादेव ऐप घोटाला: ED के दावे पर CM बघेल की सफाई, बोले- हम लड़ेंगे और जीतेंगे; कांग्रेस ने PM Modi को घेरा

0
महादेव ऐप घोटाला: ED के दावे पर CM बघेल की सफाई, बोले- हम लड़ेंगे और जीतेंगे; कांग्रेस ने PM Modi को घेरा

[ad_1]

ED claims 508 crore rs given to CM Bhupesh Baghel  in Mahadev app scam

सीएम भूपेश बघेल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े संकट में फंस गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों ने सीएम बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी ने कहा कि 5.39 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए असीम दास ने पूछताछ में सीएम को पैसा दिए जाने की बात कही है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सीएम के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वे जांच का विषय हैं।

ईडी ने बृहस्पतिवार को रायपुर में एजेंट असीम दास को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। दावा है कि यह रकम दुबई से चुनावी राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए भेजी गई थी। ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है।

ईडी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई रकम को महादेव एप के प्रमोटरों की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। असीम दास से पूछताछ और उसके पास से बरामद फोन की फॉरेंसिक जांच और शुबम सोनी (महादेव नेटवर्क के आरोपियों में से एक) की ओर से भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसके मुताबिक, महादेव एप के प्रमोटरों की तरफ से अतीत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया गया है और अब तक कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here