[ad_1]
पीयूष शर्माः मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया है. दुनिया को यह साबित कर दिया है कि वह वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 3 मैच में ही रिकॉर्ड्स की बौछार कर दी है. मोहम्मद शमी ने 3 मैच में 14 विकेट अपने खाते में जोड़ लिए, इसी के साथ वे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. अमरोहा जनपद में जन्मे मोहम्मद शमी ने अपनी संघर्ष भरी कहानी से युवाओं के लिए यह सच साबित कर दिखाया कि कभी भी जिंदगी में हार नहीं माननी चाहिए.
मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि लगातार तीन मैच हो चुके हैं और तीन मैच में 14 विकेट लेना बहुत बड़ी बात होती है. पहली बात तो वर्ल्ड कप में खेलना ही बहुत बड़ी बात है. हमारे लिए उससे ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि यह मुकाम उन्हें उनकी मेहनत के दम पर मिला है. जब व्यक्ति मेहनत करता है तो उसे मुकाम जरुर मिलता है और वह तो बहुत ही मेहनती लड़का है.
शमी नहीं करते है आराम
कोच ने बताया कि यहां आने के बाद भी वह आराम नहीं करते है या तो फिटनेस पर निकल जाते है या प्रैक्टिस शुरू कर देते है. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी लड़का मेहनत करता है और मन में ठान लेता है कि मुझे यह मुकाम हासिल करना है. तो एक न एक दिन वह मुकाम हासिल कर लेता है. उन्होंने बताया कि मोहम्मद शमी बहुत ही भोला इंसान है. उनके अंदर कोई भी छल कपट नहीं है. मैंने जितना समय भी उनके साथ गुजारा है. उसमें यही पाया है कि जो बात जुबां पर होती हैनवही दिल में होती है.
क्या रहा टर्निंग पॉइंट
बदरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि मोहम्मद शमी का टर्निंग यही है कि उनकी लाइफ में एक भूचाल सा आया था उनकी वाइफ की तरफ से… इसको भूलकर जो उन्होंने मेहनत की है और उसके बाद प्रैक्टिस शुरू की है यही उनका टर्निंग पॉइंट है. सभी चीजों को वह भूल चुके हैं. उन्हें केवल क्रिकेट याद है, क्रिकेट के अलावा उन्हें कोई दूसरी चीज याद नहीं है.
कोच ने दी यह सलाह
मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने शमी को यह सलाह दी है कि जैसा इस बार परफॉर्म किया है. आने वाले सभी मैचों में इसी तरह से अपना अच्छा परफॉर्मेंस निभाएं और इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाए.
कम बात करते है शमी
उन्होंने बताया कि मैंने अक्सर देखा है मोहम्मद शमी बहुत कम बात करते हैं. अब तो थोड़ी बहुत बात कर भी लेते हैं. पहले बिल्कुल बात नहीं करते थे. बहुत ही कम बात किया करते थे. वह और लड़कों से बहुत अलग है अभी भी वह बहुत कम ही बात करते हैं. किसी तरह का हंसी मजाक किया खुलकर बात करना उनके स्वभाव में नहीं है
विकेट लेने के बाद नहीं होते अग्रेसिव
उन्होंने बताया कि उन्हें यदि पांच विकेट मिले तब भी एक विकेट मिले तब भी वह एक जैसे ही रहते हैं. वह ज्यादा खुशी नहीं मनाते है. इसके साथ ही बहुत ही सरल और नम्र स्वभाव के हैं. आम लोगों से या किसी से भी मिलते वक्त भी वह ज्यादा खुश नहीं होते हैं. नॉर्मल ही रहते है उन्होंने कहा कि वैसे तो बहन बहुत नॉर्मल स्वभाव के हैं. लेकिन जब से विराट कोहली आए हैं तब से वह उन्हीं के साथ खुशियां मनाते हैं.
क्रिकेट से है अटूट प्रेम
उन्होंने कहा कि जब भी मोहम्मद शमी घर आते हैं या हमारे पास आते हैं तो उन्हें क्रिकेट के अलावा दूसरी कोई चीज नहीं दिखती है. वह क्रिकेट से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं और वह क्रिकेट में ही लगे रहते हैं. जब वह किसी लंबे टूर से आते हैं तो मैं उन्हें समझाता हूं कि इतनी दूर से आए हो लंबे टूर से आए हो थोड़ा आराम कर लो लेकिन वह नहीं मानते हैं.
भविष्य में बनाना चाहते हैं ग्राउंड
कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने आने वाले समय में एक ग्राउंड बनाने की सोच रखी है. उन्हें लगा है कि मुझे अपने भविष्य के दौरान यहां पर रहकर बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है. जिसको देखते हुए वह एक ग्राउंड बनवाना चाहते हैं. क्योंकि वह 20 से 25 किलोमीटर दूर जाया करते थे प्रैक्टिस करने. जिसको देखते हुए वह अपने गांव में ही एक ग्राउंड बनवाना चाहते हैं. जिससे वहां के लोगों को भी सहुलियत हो और दूर दराज के लोग भी वहां पर खेलने के लिए आए. इसके साथ ही वह अपनी इस परफॉर्मेंस को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं.
.
Tags: Amroha news, Cricken news, Cricket, Cricket world cup, Local18, Local18 World Cup, Moradabad News
FIRST PUBLISHED : November 3, 2023, 20:29 IST
[ad_2]
Source link