Home Sports वॉन ने वसीम जाफर का मजाक उड़ाने की कोशिश की तो मिला करारा जवाब

वॉन ने वसीम जाफर का मजाक उड़ाने की कोशिश की तो मिला करारा जवाब

0
वॉन ने वसीम जाफर का मजाक उड़ाने की कोशिश की तो मिला करारा जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

सोशल मीडिया पर जाफर से मजाक करते हैं वॉन
ट्वीट में वानखेड़े पर उनके खराब औसत का किया जिक्र
जाफर ने उन्‍हें टेस्‍ट में अपने दोहरे शतक की याद दिलाई

नई दिल्‍ली. इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) और भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के बीच सोशल मीडिया पर’प्रतिद्वंद्विता’ किसी से छुपी नहीं है. जब भी मौका मिलता है वॉन अपने पोस्‍ट से जाफर और कभी-कभी टीम इंडिया (Team India) का मजाक बनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि ज्‍यादातर बार यह कोशिश उन्‍हें महंगी पड़ी है और 31 टेस्‍ट और दो वनडे खेल चुके क्रिकेटर से उन्‍हें करारा जवाब मिला है. गुरुवार को वर्ल्‍डकप 2023 के अंतर्गत मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर हुए भारत-श्रीलंका (India vs Sri Lanka) मैच में वॉन कमेंटेटर की हैसियत से मौजूद थे. इस मैच में भारतीय टीम ने 350 के ऊपर का स्‍कोर बनाते हुए श्रीलंका को करारी मात दी.

जाफर के होमग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम के बारे में बात करते हुए वॉन ने जब इस पूर्व क्रिकेटर को टारगेट करने की कोशिश की. हालांकि यह दांव उन्‍हें उल्‍टा पड़ा और जाफर ने जवाब में इंग्‍लैंड के क्रिकेटर को निरुत्‍तर कर दिया. वॉन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कल वानखेड़े (Wankhede Stadium) में आकर बहुत अच्छा लगा. यह भारत में सर्वश्रेष्‍ठ बैटिंग सरफेस है लेकिन एक लोकल बॉय के रूप में वसीम जाफर का इसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान पर भी टेस्ट क्रिकेट में आश्चर्यजनक रूप से 7.75 का औसत रहा.’ वॉन ने वानखेड़े मैदान पर जाफर के खराब औसत का जिक्र करके उनका मजाक बनाने की कोशिश की, सोशल मीडिया X पर उनके इस पोस्‍ट का जाफर ने इसी अंदाज में जवाब दिया.

‘भारत की इतनी तगड़ी टीम कभी नहीं देखी’: टीम इंडिया का मुरीद हुआ पाक दिग्‍गज

जाफर ने अपने जवाब में लिखा,’हां, माइकल… वानखेड़े वाकई बैटिंग के लिहाज से स्वर्ग हैं. यह बहुत बुरा है कि मैंने वहां जो कुछ टेस्ट खेले उनमें चूक गया. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि मुझे चुनौतियां स्‍वीकार करना पसंद थीं जैसे घर और घर के बाहर टेस्ट में 200 रन या फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 200 और 300 रन स्कोर करने की चुनौती.. लेकिन आप इनमें से किसी भी भावना को नहीं जानते होंगे इसलिए कोई बात नहीं.’

World Cup 2023: शमी की ‘अनोखी तिकड़ी’, आसपास भी नहीं है कोई गेंदबाज

अपने इस ट्वीट से जाफर ने वॉन को यह बता दिया कि टेस्‍ट क्रिकेट में भारत में और विदेशी मैदान पर दोहरा शतक भी उनके नाम पर दर्ज है.जाफर सेंटजोंस में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 212 और कोलकाता के ईडन गार्डंस पर पाकिस्‍तान के खिलाप्‍फ 202 रन की पारी खेल चुके हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में मुंबई के इस आकर्षक बैटर ने 31 मैचों में 34.10 के औसत से 1944 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक हैं. इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वान की बात करें तो 82 टेस्‍ट में 5719 और 86 वनडे में 1982 रन उनके नाम पर दर्ज हैं. बता दें, वॉन के नाम पर टेस्‍ट में कोई दोहरा शतक नहीं है और 197 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here