[ad_1]
Israel-Hamas Conflict Live Updates: हमास के खिलाफ इजरायल का जमीनी और हवाई ऑपरेशन जारी है. इजरायल की सेना ने गाजा शहर को पूरी तरह से घेर लेने का दावा किया है. उसका कहना है कि वह शहर में हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है. अलजजीरा के मुताबिक हमास की सैन्य शाखा, कसम ब्रिगेड ने कहा कि गाजा इजरायल के लिए एक ‘अभिशाप’ होगा और उसके हमलावर सैनिक ‘काले बैग में’ घर जाएंगे.
गाजा के वर्कर्स को वापस भेजेगा इजरायल
सीएनएन के मुताबिक इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने गुरुवार को घोषणा की कि वह गाजा से उन वर्कर्स को वापस भेजेगी जो इजरायली क्षेत्र में हैं. इसके साथ ही गाजा के लिए नामित फिलिस्तीनी प्राधिकरण को दिए जाने वाले धन में भी कटौती की जाएगी.
सुरक्षा कैबिनेट ने कहा, ‘इजरायल गाजा से सभी संपर्क तोड़ रहा है. गाजा से कोई और फिलिस्तीनी वर्कर अब इजरायल में नहीं रहेगा. गाजा के वे वर्कर जो युद्ध शुरू होने के दिन इजरायल में थे, उन्हें गाजा वापस लौटा दिया जाएगा.’ बयान में यह नहीं बताया गया कि वर्कर गाजा में कब और कैसे लौटेंगे.
यूएन के चार स्कूल क्षतिग्रस्त
बीबीसी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा में शेल्टर के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे उसके चार स्कूल 24 घंटे से भी कम समय में क्षतिग्रस्त हो गए हैं. फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि जबालिया शरणार्थी शिविर के एक स्कूल में कम से कम 20 लोग मारे गए थे. बीच शरणार्थी शिविर और अल ब्यूरिज शिविर के स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें तीन लोगों की मौत की सूचना है.
सीमित संख्या में लोग पार कर रहे मिस्र-गाजा बॉर्डर
सीमित संख्या में नागरिक मिस्र की सीमा के पास राफा क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा छोड़ रहे है. राफा क्रॉसिंग को बुधवार को खोला गया था. मिस्र के अधिकारियों ने कहा कि 21 घायल फिलिस्तीनी गुरुवार को मिस्र में दाखिल हुए. 72 बच्चों सहित 344 विदेशी पासपोर्ट धारकों ने भी राफा क्रॉसिंग पार की.
.
[ad_2]
Source link