Home Breaking News MP Election 2023:कमलनाथ को चुनौती दे रहे विवेक साहू का इंटरव्यू, बोले- छिंदवाड़ा रचेगा इस बार इतिहास

MP Election 2023:कमलनाथ को चुनौती दे रहे विवेक साहू का इंटरव्यू, बोले- छिंदवाड़ा रचेगा इस बार इतिहास

0
MP Election 2023:कमलनाथ को चुनौती दे रहे विवेक साहू का इंटरव्यू, बोले- छिंदवाड़ा रचेगा इस बार इतिहास

[ad_1]

MP Election 2023: KamalNath Vivek Sahu Says Chhindwara To create Record

विवेक बंटी साहू, भाजपा उम्मीदवार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भाजपा के विवेक बंटी साहू ने चुनौती दी है। उनका दावा है कि इस बार छिंदवाड़ा इतिहास रचने वाला है। कमलनाथ जिस छिंदवाड़ा मॉडल की बात करते हैं, वह झूठ, शराब और पैसों पर टिका है। यहां का विकास तो भाजपा की सरकार ने किया है। उसका ही लाभ हमें मिलेगा। अमर उजाला से हुई बातचीत के मुख्य अंशः-

आपको लोग विवेक नाम से कम बंटी नाम से ज्यादा जानते हैं। यह कैसे?

विवेक साहूः सभी का प्यार है। मुझे लोग अपनेपन से मेरे नाम से पहचानते हैं। उनके प्यार की वजह से ही मैं यहां पहुंचा हूं। कमलनाथ जी का जहां तक नाम है। वे यहां 43 साल से हैं। यहां की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। यहां उन्होंने खूब पैसा कमाया। बड़ी-बड़ी कंपनियां खोल ली। देश में शायद ही कोई ऐसा राजघराना होगा, जिसे इतना प्यार मिला होगा। कमलनाथ और उनके परिवार को यहां की जनता ने 12 बार सर का ताज बनाया। कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। देश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, पर्यावरण मंत्री और कपड़ा मंत्री बने। दुर्भाग्य यह है कि छिंदवाड़ा की 70 प्रतिशत आबादी आज भी गरीबी रेखा से नीचे रहती है। झूठे दावों से पैसा खर्च कर-कर के उन्होंने एक ऐसा आभामंडल बना दिया गया है कि छिंदवाड़ा में विकास उन्होंने किया है। सच तो यह है कि यहां का विकास भाजपा ने किया है। युवाओं के लिए आज तक कोई बड़ी फैक्ट्री क्यों नहीं खुली, जहां 20-25 हजार युवाओं को रोजगार मिल सके। कई धोखे दिए। भ्रम फैलाया। चुनाव आते थे तो झूठी घोषणाएं कर देते थे। हम लोग 43 वर्षों के 43 सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। 

कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि जिस सड़क पर आप चल रहे हैं, वह तो कमलनाथ जी ने ही बनवाई है। फिर उनका विरोध क्यों होगा?

विवेक साहूः कौन-सी फैक्ट्री? हिंदुस्तान लीवर की बात करते हैं। पचास-साठ लोग काम करते हैं। 50 साल हो गए हैं उसे खोले हुए। क्या उससे छिंदवाड़ा के युवाओं को रोजगार मिला? छिंदवाड़ा की जो सड़कें बनी हैं, वह हमारे 18 साल के शासन में बनी हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, 3,400 करोड़ रुपये से माचागोरा डैम राज्य सरकार ने बनवाए। लाखों लोगों को पानी मिल रहा है। मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि जब आप 2003 तक आपकी सरकार थी तब जिले में 20 हजार हैक्टेयर भूमि की सिंचाई हो रही थी। आज सवा तीन लाख से अधिक भूमि में सिंचाई हो रही है। यह सब काम भाजपा की सरकार में हुए हैं। कमलनाथ जी ने क्या दिया? मैं तो रोज सवाल पूछ रहा हूं, कोई जवाब नहीं दे रहे। कमलनाथ जी, आपने 22 कंपनियां खोल ली हैं, लेकिन एक भी छिंदवाड़ा में नहीं है। आपने इतने बड़े-बड़े शैक्षणिक संस्थान खोले हैं, एक भी छिंदवाड़ा में क्यों नहीं खोला। कमलनाथ कहते हैं कि छिंदवाड़ा मेरा परिवार है। वे आज तक यहां शहर में और गांव में किसी अंतिम संस्कार में शरीक नहीं हुए। उन्होंने मोक्ष धाम का चेहरा तक नहीं देखा। किसके घर जाकर आपने पानी पी लिया?  

कमलनाथ हनुमान भक्त होने की बात करते हैं। कथा कराते हैं। 

विवेक साहूः यह चुनावी हिंदू बन गए हैं। छिंदवाड़ा हारने वाले हैं। इनकी शराब, पैसा नहीं चलने वाला। 43 साल में आपने अब तक कथा क्यों नहीं कराई? जब सनातन का अपमान हुआ, तब आप चुप क्यों बैठे? जब भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठे, तब आप कैबिनेट में थे। तब आपने सवाल क्यों नहीं उठाया? आपने विरोध क्यों नहीं किया? आपके मन में हिंदुओं, सनातन के प्रति घृणा है। चुनाव जीतने के लिए आप हथकंडे अपना रहे हैं। मेरा परिवार कथाएं कराता रहा है। मेरे परिवार ने भगवान शिव की प्रतिमा बनवाई है। मैं चुनाव के वक्त कमलनाथ जी की तरह अचानक जागृत नहीं हुआ हूं। 43 साल के जीत की बात होती है। यह आदिवासी बहुल जिला है। 38 प्रतिशत भोले-भाले आदिवासी हैं। अपनी परेशानियों से निपटने में ही उनका समय चला जाता है। वे अब तक सिर्फ आतंक, माफिया, पैसा और शराब के कारण चुनाव जीता है। दुर्भाग्य है कि छिंदवाड़ा का नगर निगम अध्यक्ष एक शराब माफिया है। उसी को नगर जीतने की जिम्मेदारी कमलनाथ जी ने उन्हें दे दी है। 13 साल के बच्चों को शराब पिलाया जा रहा है। कमलनाथ के नेतृत्व में छोटे-छोटे बच्चों को शराब पिलवाई जा रही है। यहां के पार्षद पति एक गरीब महिला को गालियां दे रहे हैं। एक दिव्यांग को मार रहे हैं। छिंदवाड़ा के लोगों के मन में भावना होती तो यह तुरंत कार्रवाई करते। 

कमलनाथ कह रहे हैं कि यह चुनाव मुख्यमंत्री का है? 

विवेक साहूः कांग्रेस बदतर स्थिति में है। छिंदवाड़ा इतिहास रचने जा रहा है। कमलनाथ जी 15 महीने मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन एक पैसा छिंदवाड़ा को नहीं दिया। 500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार जरूर किया है। बिना ड्राइंग, मुआवजा और अधिग्रहण नहीं किया और कंपनी को भुगतान कर दिया। मैंने और अऩ्य कार्यकर्ताओं ने जो मुद्दे उठाए, उन्हें राज्य शासन ने मंजूरी दी। कमलनाथ जी इतनी बड़ी बातें करते हैं। एक ऑडिटोरियम नहीं बनवा पाए। गर्ल्स कॉलेज में 12 हजार बेटियां हैं। पीजी कॉलेज में 13 हजार बच्चे हैं। हमने मुख्यमंत्री जी से बात की और एक कॉलेज खुलवाया। 400 करोड़ रुपये नितिन गडकरी जी ने मंजूरी दी तो सड़क का काम हुआ। एक छोटा सा कार्यकर्ता दो-ढाई हजार करोड़ रुपये ला सकता है तो कमलनाथ जी तो इतने बड़े नेता हैं। इन्होंने यहां काम क्यों नहीं करवाए। कमलनाथ जी ने साइनेज घोटाला किया। सफाई के टेंडर में भ्रष्टाचार किया। 

कमलनाथ कहते हैं कि यहां तो सीएम तय है, भाजपा में कुछ तय नहीं है। 

विवेक साहूः कांग्रेस की स्थिति बदतर हो गई है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया। युवाओं को बेरोजगार भत्ते के नाम पर धोखा दिया। जब मैं एक छोटा-सा कार्यकर्ता इतना काम कर सकता है तो जब विधायक बन जाउंगा तो निश्चित तौर पर क्षेत्र की कायापलट कर दूंगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here