[ad_1]
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज से पहले ही छोटे पर्दे के लिए धारावाहिक का ‘अटल‘ का निर्माण शुरू हो गया है। इस धारावाहिक में अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन के अनजाने पहलुओं को दिखाया जाएगा। पिछले महीने जब एंड टीवी ने अपने शो ‘अटल‘ का प्रोमो रिलीज किया तो लोगों में इस बात को जानने की उत्सुकता होने लगी कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन के किरदार में कौन नजर आएगा। अब इसका खुलासा हो गया है।
रविवार रात आठ बजे एंड टीवी अपने नए प्रोमो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के बचपन की भूमिका निभाने वाले कलाकार का खुलासा करेगा। लेकिन, धारावाहिक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक धारावाहिक ‘अटल’ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के बचपन की भूमिका के लिए जिस कलाकार का चयन किया गया है, वह 300 बाल कलाकारों का ऑडिशन लेने के बाद चुना गया है। इस बाल कलाकार के बड़े भाई का भी अभिनय से नाता रहा है।
Sanjay Nayak: फिल्मकार संजय नायक गिरफ्तार, महिला पत्रकार पर हमला करने का आरोप
[ad_2]
Source link