Home Sports बर्थडे पर सचिन के महारिकॉर्ड पर क्या सोच रहे विराट? कोच ने किया खुलासा, बोले- 49वें या 50वें शतक के लिए

बर्थडे पर सचिन के महारिकॉर्ड पर क्या सोच रहे विराट? कोच ने किया खुलासा, बोले- 49वें या 50वें शतक के लिए

0
बर्थडे पर सचिन के महारिकॉर्ड पर क्या सोच रहे विराट? कोच ने किया खुलासा, बोले- 49वें या 50वें शतक के लिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली वर्ल्ड कप में 2 शतक से चूके हैं.
विराट 5 नवंबर को 35वां जन्मदिन मनाएंगे.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भारतीय टीम 5 नवंबर को लगातार 8वीं जीत दर्ज करने की फिराक में है. रविवार को इस वर्ल्ड कप की दो टॉप टीमें भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टीमें आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत से ज्यादा उस महारिकॉर्ड के चर्चे हैं जिसके करीब विराट कोहली (Virat Kohli) पहुंच चुके हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तोहफे के रूप में विराट अपने बर्थडे (Virat Kohli Birthday) को इस रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे. लेकिन आखिरी विराट इस बारे में क्या सोच रहे हैं, इसका खुलासा टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर दिया है.

विराट कोहली अपने वनडे करियर में 48 शतक ठोक चुके हैं. वहीं, वनडे में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने वनडे में 49 सेंचुरी जमाई थी. विराट कोहली इस महारिकॉर्ड से महज 1 शतक दूर हैं. मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हाँ, और मुझे लगता है कि विराट वास्तव में रिलेक्स हैं और जैसा कि आप उनके प्रदर्शन में देख सकते हैं. आप जानते हैं, वे टीम के लिए वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. विराट हमेशा की तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं. मैंने कुछ भी अलग नहीं देखा. वह हमेशा एक जैसे ही रहे हैं.’

मुझे नहीं लगता वे अधिक सोच रहे हैं- राहुल द्रविड़

हेड कोच ने आगे कहा, ‘वह हमेशा मेहनती रहे हैं और हमेशा सक्रिय रहे हैं. इसलिए, कुछ भी अलग नहीं है. मैं वास्तव में नहीं सोचता कि वह 49 और 50 के बारे में बहुत अधिक सोच रहे हैं. शायद अपने जन्मदिन के एक साल और बढ़ने के बारे में तो बिल्कुल भी नहीं. मुझे लगता है कि वह वास्तव में टूर्नामेंट जीतने और हमारे लिए कुछ अच्छी क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.’

World Cup: बाबर की सबसे बड़ी कमी उजागर, जिसने 3 बार बड़े टूर्नामेंट्स में बचाई टीम की लाज, उसे क्यों बिठाया बाहर?

वनडे में पहली बार बर्थडे पर करेंगे बैटिंग

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अभी तक अपने जन्मदिन पर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे हैं. हालांकि, उन्होंने एक बार टेस्ट और एक बार टी20 में अपने जन्मदिन पर बल्लेबाजी की है. पहली बार टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में बल्लेबाजी करने उतरे और 1 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी बार उन्होंने अपने बर्थडे पर 2019 में टी20 मैच खेला. इस दौरान कोहली महज 2 रन ही बनाने में कामयाब हो सके.

Tags: Ind vs sa, Rahul Dravid, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here