[ad_1]
शुक्रवार को सिनेमाघर कुछ नई फिल्मों से गुलजार हुआ, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस को रोशन नहीं कर पाई। शुक्रवार को राज कुंद्रा की ‘यूटी 69’ से लेकर ‘हुकुस बुकुस’, ‘लकीरें’, ‘थ्री ऑफ अस’, ‘लेडीकिलर’ समेत परेश रावल और मृणाल ठाकुर की ‘आंख मिचोली’ जैसी छह फिल्में रिलीज हुई। हालांकि, पहले दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर मायूसी छा गई। वहीं विक्रांत मैसी की ’12वीं’ फेल ने नई फिल्मों को जबर्दस्त पटखनी देते हुए अच्छी कमाई की। कंगना की ‘तेजस’ और दलपति विजय की ‘लियो’ का हाल बेहाल रहा। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
अरुण गोविल और दर्शील सफारी की ‘हुकुस बुकुस’ भी राज की ‘यूटी 69’ के साथ ही तीन नवंबर को रिलीज हुई। पहले दिन की कमाई के मामले में यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यह फिल्म एक पिता और बेटे के बिगड़े रिश्ते और उनके सिद्धांतों की कहानी दिखाती है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘हुकुस बुकुस’ ने आठ लाख रुपये की कमाई की।
Ali Merchant: तीसरी बार दूल्हा बना यह एक्टर, लखनऊ में हुआ निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल
द लेडीकिलर
तीन नवंबर को अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द लेडीकिलर’ ने भी दस्तक दी। शुक्रवार को रिलीज हुई सभी फिल्मों की कमाई के मामले में ‘द लेडीकिलर’ सबसे नीचे पायदान पर है। पहले दिन यह फिल्म करोड़ तो क्या, बल्कि लाख रुपये तक का आंकड़ा नहीं छू पाई। अजय बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। रिलीज के साथ ही फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई है। पहले दिन ‘द लेडीकिलर’ ने महज 32 हजार रुपये की कमाई की।
[ad_2]
Source link