[ad_1]
नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने शुक्रवार को खेले गए एक मैच में नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हराया. इसी के साथ टीम पॉइंट टेबल में पाकिस्तान को पछाड़कर 5वें नंबर पर पहुंच गई है. टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के लिए यह क्षण बेहद भावुक करने देने वाला है. 3 महीने पहले उनकी मां की मौत हो गई थी. पूरा परिवार सदमे में था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा कि हम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए खुद को तैयार कर कर रहे हैं. इसी के साथ टीम ने 2025 में पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी.
नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मैच की बात करें, तो मोहम्मद नबी (28 रन पर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद शाहिदी (नाबाद 56) और रहमत शाह (52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अफगानिस्तान को आसान जीत मिली. हशमतुल्लाह शाहिदी ने मैच कहा, हम सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. उन्होंने कहा कि मेरी मां की मौत 3 महीने पहले हुई है. मेरा परिवार बहुत दुख में है. सेमीफाइनल में पहुंचना देश के साथ मेरे परिवार के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी.
3 चैंपियन टीमों को हराया
टूर्नामेंट में अब तक डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराने वाले अफगानिस्तान के सामने अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल चुनौती है. अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 46.3 ओवर में 179 रन पर आउट करने के बाद 31.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि टीम लक्ष्य का पीछा करने में ज्यादा आत्मविश्वास से भरी रहती है.

लगातार तीसरा मैच जीता
हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा कर रहे हैं. हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन लक्ष्य का पीछा करना और शानदार रहा. हम लगातार तीसरी बार ऐसा करने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि हम विरोधी टीम के स्कोर को देखकर लक्ष्य का पीछा करने की योजना बनाते हैं. कप्तान ने जीत को अपने देश के शरणार्थियों को समर्पित किया.
यह जीत संघर्ष कर रहे लोगों को समर्पित
हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि अभी बहुत सारे शरणार्थी लोग संघर्ष कर रहे हैं. हम उनके वीडियो देख रहे हैं और हम उनके लिए दुखी हैं. हम इस कठिन समय में उनके साथ हैं और हम इस जीत को उन सभी को समर्पित करना चाहते हैं. नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि उनकी टीम अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों से निपटने में असफल रही.
World Cup 2023 Live Update: पाकिस्तान के लिए आज करो या मरो, कुछ घंटे बाद न्यूजीलैंड से भिड़ंत
स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की और बड़े स्कोर के लिए मंच तैयार किया लेकिन चूक गए. उनके पास शानदार प्रतिभा वाले स्पिनर हैं. इस वर्ल्ड कप से 7 सात टीमों 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी और नीदरलैंड्स के पास इस में जगह बनाने का मौका है. टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान में होने हैं. मेजबान होने के नाते पाकिस्तान को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी.
.
Tags: Afghanistan, Netherlands, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 4, 2023, 07:27 IST
[ad_2]
Source link