[ad_1]

Elvish Yadav
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव पहली बार चर्चा में उस समय आए थे जब जी-20 सम्मेलन के लिए शहर को सजाया जा रहा था। उस समय विदेशी मेहमानों के स्वागत में शहर में जगह-जगह फूलों के गमले रखे गए थे।
एक लग्जरी कार में इन गमलों को चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की थी। बाद में पुलिस को पता चला था कि जिस कार को गमले चोरी करने में प्रयुक्त किया गया है, उसी कार में एल्विश यादव ने रील बना रखी थी।
40 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, 14 करोड़ का है घर
यूट्यूबर एल्विश यादव (25)के पिता अध्यापक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। एल्विश ने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल और दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की है। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी-2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की और शो को जीतकर इतिहास रच दिया था। वह फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ एक एल्बम में नजर आए। को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ भी उनका गाना रिलीज हुआ है।
फिलहाल एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ रियलिटी शो टेम्पटेशन आइसलैंड में पार्टिसिपेशन को लेकर चर्चा में हैं। एल्विश करीब 40 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। गुरुग्राम में उनका 14 करोड़ का घर है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्होंने दुबई में एक आलीशान घर और कार भी खरीदी है।
[ad_2]
Source link