Home Breaking News Israel: गाजा के हमास प्रमुख को मारने के लिए रक्षा मंत्री ने खाई कसम, अब तक आतंकियों के 12 बटालियन कमांडर ढेर

Israel: गाजा के हमास प्रमुख को मारने के लिए रक्षा मंत्री ने खाई कसम, अब तक आतंकियों के 12 बटालियन कमांडर ढेर

0
Israel: गाजा के हमास प्रमुख को मारने के लिए रक्षा मंत्री ने खाई कसम, अब तक आतंकियों के 12 बटालियन कमांडर ढेर

[ad_1]

Defence Minister vows to kill Gaza Hamas chief israel Hamas war news

Israel Defence Minister Yoav Gallant
– फोटो : Social Media



विस्तार


इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच इस्राइल की मीडिया ने बताया कि इस्राइली रक्षा मंत्री ने कसम खाई है कि वे इस्राइली सेना जल्द ही गाजा के हमास प्रमुख याह्या सिनवार तक पहुंचेगी और उसकी जान ले लेगी। बता दें, इस युद्ध में अब त 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस्राइल की सेना जीतने के लिए लड़ रही है और जब तक हमें जीत नहीं मिल जाती तब तक हमारी सेना लड़ती रहेगी।

हमारे सैनिक सब कुछ करने को तैयार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बताया कि मैंने उत्तरी और दक्षिणी सीमाओं का दौरा किया। यहां तैनात रिजर्व सैनिकों ने बताया कि वे जीत तक लड़ने के लिए तैयार हैं। जब तक उन्हें जीत नहीं मिल जाती वे लड़ते रहेंगे। अब चाहे जीत में एक साल ही क्यों न लग जाए, हमारे सैनिक लड़ेगें। गैलेंट ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे लड़ाके हैं, जो सब कुछ करने के लिए तैयार हैं। हमारे देश की आबादी की विशेषता है कि वे दृढ़ संकल्पित हैं।

हमास के कमांडरों को मार डाला

गैलेंट ने आगे कहा कि इस्राइली सेना चौकियों और सुरंगों में आतंकवादियों से लड़ रही है। हम उनके बंकरों और सुरंगों सहित बहुत सारी चीजें नष्ट कर रहे हैं। लड़ाई कदम दर कदम बढ़ रही है। आतंकवदियों को गोलियों से भूना जा रहा है। हमास के 12 बटालियन कमांडरों को मार चुके हैं। हमास आतंकी है, उनकी कोई सीमा नहीं है। हमास क्रूर है।

हमले के यह तीन कारण

हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

 

 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here