Home Breaking News Mumbai: मुकेश अंबानी को फिर मिले धमकी भरे ईमेल, 400 करोड़ की फिरौती न देने पर नतीजा भुगतने की चेतावनी

Mumbai: मुकेश अंबानी को फिर मिले धमकी भरे ईमेल, 400 करोड़ की फिरौती न देने पर नतीजा भुगतने की चेतावनी

0
Mumbai: मुकेश अंबानी को फिर मिले धमकी भरे ईमेल, 400 करोड़ की फिरौती न देने पर नतीजा भुगतने की चेतावनी

[ad_1]

Mukesh Ambani receives two more threatening emails from same sender

मुकेश अंबानी।
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए लगातार धमकी मिल रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक बार फिर धमकी भरे ईमेल मिले हैं। यह धमकी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स की ओर से दी गई है, जिसने ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये की मांग की थी। 

पुलिस ने बताया कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर के बीच दो धमकी भरे ईमेल मिले हैं। साथ ही इसमें पहले भेजे गए मेलों को नजरअंदाज करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। 

पहले 20 फिर 200 और अब…

गौरतलब है, 26 अक्तूबर को सबसे पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। बाद में कीमत बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी थी। साथ ही रुपये न देने पर मुकेश अंबानी को गोली मारने की बात कही थी। इतना ही नहीं, फिर तीसरे ईमेल में 400 करोड़ रुपये की मांग की। 

अंबानी की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए तीसरे ईमेल में लिखा था, ‘आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती।’

बीते साल भी मिली थी धमकी

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब  मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। 

 

 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here