[ad_1]

स्कूल पर हमले के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष को करीब एक महीने होने जा रहा है। इसमें अभी तक साढ़े दस हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी युद्ध थमता नहीं दिखाई दे रहा है। एक तरफ इस्राइल ने आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म करने की कसम खा ली है। इस बीच, हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस्राइल पर उत्तरी गाजा में एक स्कूल को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई।
फलस्तीन में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार तड़के बताया कि उत्तरी गाजा के अल सफ्तावी इलाके में विस्थापित लोगों के लिए एक स्कूल को अस्थायी शिविर बनाया गया था, जिसपर इस्राइली सेना ने हमला कर दिया। इस हमसे में 20 लोगों की जान चली गई। वहीं, दर्जन घायलों को गाजा के अल-शिफा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[ad_2]
Source link