Home Breaking News WC Semi Final Scenarios: सेमीफाइनल में कैसे भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान? जानें सभी टीमों के नॉकआउट के समीकरण

WC Semi Final Scenarios: सेमीफाइनल में कैसे भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान? जानें सभी टीमों के नॉकआउट के समीकरण

0
WC Semi Final Scenarios: सेमीफाइनल में कैसे भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान? जानें सभी टीमों के नॉकआउट के समीकरण

[ad_1]

ICC World Cup 2023 Semi Final Qualification Scenarios Equation for India vs Pakistan WC Match

बाबर आजम
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


विश्व कप के लीग मुकाबले अब अंतिम चरण में हैं। टूर्नामेंट में शुक्रवार (चार नवंबर) तक 36 मुकाबले हो चुके हैं। अब नौ मैच बाकी हैं और सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंची हैं। भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने अगले दौर में अपनी जगह बना ली है। वहीं, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी हैं। सेमीफाइनल के लिए बचे दो स्थान के लिए छह टीमों के बीच मुकाबला है। पाकिस्तान ने बारिश की मदद से न्यूजीलैंड को हरकार खुद को दौड़ में बरकरार रखा है।

पाकिस्तान की टीम अगर किसी तरह सेमीफाइनल में पहुंचती है और चौथे स्थान पर रहती है तो उसका पहले पायदान पर रहने वाली टीम से उसका मुकाबला होगा। भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह पहले स्थान पर रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो दोनों टीमों के बीच कोलकाता में सेमीफाइनल मैच होगा। वहीं, किसी तरह पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर रहती है और भारत दूसरे पायदान पर रहता है तो भी दोनों के बीच सेमीफाइनल होगा। यह मुकाबला भी कोलकाता में होगा, क्योंकि पाकिस्तान की टीम किसी भी सूरत में सेमीफाइनल मैच कोलकाता में ही खेलेगी। आईसीसी ने उसे इस बात की छूट दी है। अगर भारत का पाकिस्तान से मुकाबला नहीं होता है तो वह मुंबई में अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगा।

हम आपको यहां दो स्थान के लिए दौड़ में शामिल छह टीमों के समीकरण को बता रहे हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here