Home Breaking News Weather Update : आज भी स्मॉग की चादर…दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, आनंद विहार का AQI 448

Weather Update : आज भी स्मॉग की चादर…दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, आनंद विहार का AQI 448

0
Weather Update : आज भी स्मॉग की चादर…दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, आनंद विहार का AQI 448

[ad_1]



विस्तार


दिल्ली-एनसीआर का इलाका आज भी स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार पूरी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 448, जहांगीरपुरी में 421, द्वारका सेक्टर-8 में 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 421 दर्ज किया गया है। 

रात को आनंद विहार पहुंचे मंत्री गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है लेकिन हमने देखा कि सुबह से आनंद विहार में AQI सबसे ज्यादा है इसलिए मैं आज रात यहां यह समझने आया हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है। दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक बसें और सीएनजी बसें हैं, लेकिन यूपी से प्रतिबंधित बीएस 3 और बीएस 4 वाहन आनंद विहार बस डिपो में भेजे जा रहे हैं। मेरा उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि ऐसे वाहनों को भेजना बंद करे जो इतना धुआं छोड़ते हैं। हमने दिल्ली में फिलहाल सभी निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। BS3, BS4 वाहनों पर प्रतिबंध है लेकिन ये वाहन बाहर से आते हैं। मैं योगी जी से अनुरोध करता हूं कि इसे रोका जाए ताकि हम वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित कर सकें।

रविवार तक खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकती है हवा

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे से रही, जोकि बेहद कम गति है। शनिवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। ऐसे में हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय धुंध के साथ कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, रविवार को हवाएं उत्तर व पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 354 दर्ज की गई, जोकि खतरनाक श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 552 दर्ज की गई, जोकि खतरनाक स्तर है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here