[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गॉर्डन ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इसके लिए तैयार हैं. दोनों में से किसी भी टीम के लिए यह इंपोर्टेंट मैच नहीं है क्योंकि वे सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. आज का मुकाबला कौन जीतेगा यह देखना दिलचस्प होगा. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा कोलकाता के मौसम का हाल.
कोलकाता में रविवार, 5 नवंबर मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं. अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हवा की गति 10 किमी/घंटा होने का अनुमान है. इससे यह साफ होता है कि फैंस को 100 ओवर का लुत्फ मिलने वाला है. रात में तापमान 22 डिग्री तक आ सकता है. इसका मतलब है कि दूसरी पारी में ओस की भूमिका रहेगी. यानी बाद में गेंदबाजी करना यहां मुश्किल हो सकता है. ऐसे में टॉस की भूमिका भी अहम रहेगी.

टॉस जीतने वाली टीम कर सकती है बॉलिंग
भारत-साउथ अफ्रीका मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग कर सकती है. क्योंकि ओस के कारण कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि उन्हें बाद में बॉलिंग करने का मौका मिले. अब तक ईडन गॉर्डन के मैदान पर इस वर्ल्ड कप में 2 मैच हुए जिसमें एक टीम चेज करने में तो एक डिफेंड करने में सफल रही है.
दोनों टीमें इस प्रकार है
भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा (हार्दिक पंड्या के स्थान पर)
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड: टेंबा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन , लिजाड विलियम्स
.
Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 5, 2023, 08:33 IST
[ad_2]
Source link