[ad_1]
नई दिल्ली. एमएस धोनी और युवराज सिंह लंबे समय तक साथ में टीम इंडिया के लिए खेले. दोनों ने साथ में 2007 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर 2011 वर्ल्ड कप के टाइटल भी जीते. लेकिन अब युवी ने धोनी को लेकर बड़ी बात कही है. पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज ने कहा कि हम और धोनी क्लोज फ्रेंड नहीं हैं. हम दोस्त इसलिए थे कि क्योंकि देश के लिए साथ में खेलते थे. कई बारे उनके कुछ फैसले से मैं सहमत नहीं होता था. मालूम हो कि वर्ल्ड कप 2007 में युवी ने एक ओवर में 6 छक्के का रिकॉर्ड बनाया था. वहीं 2011 वर्ल्ड कप में युवी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे.
TRS Clips से बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, मैं और माही क्लोज फ्रेंड नहीं हैं. हम क्रिकेट के कारण दोस्त थे. हम साथ खेलते थे. धोनी की लाइफस्टाइल मुझसे बहुत अलग थी. इसलिए हम कभी अच्छे दोस्त नहीं बन पाए. जब मैं और माही मैदान पर उतरे, तो हमने देश को 100 फीसदी से ज्यादा दिया. वो कप्तान थे, मैं उप-कप्तान. जब मैं टीम में आया, तो 4 साल जूनियर था. जब आप कप्तान और उप-कप्तान होंगे, तो फैसले में मतभेद तो होंगे ही.
धोनी ने बताई थी सच्चाई
युवराज सिंह ने कहा कि कभी-कभी उसने ऐसे निर्णय लिए, जो मुझे पसंद नहीं थे. ऐसा हर टीम में होता है. जब मैं अपने करियर के अंत में था, जब मुझे अपने करियर के बारे में सही तस्वीर नहीं मिल रही थी, मैंने उनसे सलाह मांगी. वह वही व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे बताया था कि सेलेक्शन कमेटी आपके बारे में नहीं सोच रही है. मुझे लगा कम से कम मुझे असली बात तो पता चल गई. यह 2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले की बात है. यही वास्तविकता थी.
अहंकार को पीछे रखें
युवराज सिंह ने कहा कि आपके टीम के साथियों को मैदान के बाहर आपका सबसे अच्छा दोस्त बनने की जरूरत नहीं है. हर किसी की लाइफस्टाइल अलग-अलग होती है. कुछ लोग कुछ खास लोगों के साथ घूमते हैं. यदि आप किसी को टीम को लेते हैं, तो जरूरी नहीं है कि सभी 11 एक ही तरह की सोचें. जब आप टीम के लिए खेलते हैं, तो अहंकार को पीछे रखें और अपना योगदान देने के बारे में सोचें.
धोनी का रनर था
युवराज सिंह ने 90 के दशक की बात को याद करते हुए कहा कि एक मैच में एमएस धोनी घायल हो गए थे. मैं उनका रनर था. वे 90 रन के आस-पास थे. मैं उनके शतक बनने में मदद करना चाहता था. इसलिए डाइव मारकर 2 रन भी लिए थे. वर्ल्ड कप के मैच को याद करते हुए युवराज ने बताया कि नीदरलैंड्स के खिलाफ मैं 48 रन पर था. जीत के लिए 2 रन बनाने थे. धोनी ने 2 गेंद पर कोई रन नहीं बनाया, ताकि मैं अर्धशतक पूरा कर सकूं. इससे पहले कई बार गौतम गंभीर भी एमएस धाेनी को लेकर ऐसी बातें करते रहे हैं. गंभीर भी 2007 और 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे.
.
Tags: Ms dhoni, Team india, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : November 5, 2023, 11:47 IST
[ad_2]
Source link