Home Breaking News ‘यूटी 69’ का प्रचार करते हुए ‘बिग बॉस’ पर तंज कस बैठे राज कुंद्रा! सलमान के शो की जेल से की तुलना

‘यूटी 69’ का प्रचार करते हुए ‘बिग बॉस’ पर तंज कस बैठे राज कुंद्रा! सलमान के शो की जेल से की तुलना

0
‘यूटी 69’ का प्रचार करते हुए ‘बिग बॉस’ पर तंज कस बैठे राज कुंद्रा! सलमान के शो की जेल से की तुलना

[ad_1]

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा काफी समय तक मास्क के पीछे छिपने के बाद अब आखिरकार बड़े पर्दे पर पहुंच गए हैं। राज कुंद्रा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘यूटी 69’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, अभिनेता फिल्म का प्रचार पूरे जोरो-शोरों से कर रहे हैं। इसी दौरान राज कुंद्रा ने सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर एक बयान दिया, जिसकी चर्चा होना लाजमी सा लगता है। चलिए जानते हैं क्या बोले राज कुंद्रा..




तीन नवंबर को रिलीज हुई राज कुंद्रा की फिल्म ‘यूटी 69’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरस रही है। जहां एक तरफ फिल्म का खराब प्रदर्शन सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर राज कुंद्रा लगातार कुछ ऐसे बयान दे रहे हैं जो उन्हें लाइमलाइट में ले आता है। बीत दिन ‘कॉफी विद करण’ को लेकर बयान देने के बाद अब राज कुंद्रा ने ‘बिग बॉस’ के घर की तुलना जेल से कर दी है। उनका यह बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, राज कुंद्रा ने हाल ही में फैंस के साथ बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन रखा था, जिसमें अभिनेता ने बीबी हाउस को जेल बताया।


हाल ही में, ‘यूटी 69’ को प्रमोट करने के लिए राज कुंद्रा ने एक सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन रखा और जेल में बिताए अपने समय के बारे में खुलकर बताया। जेल में अपने दिनों को याद करते हुए, राज ने कहा, ‘मुझे एक कॉमन बैरक में रखा गया था। जेल बिग बॉस के घर की तरह है। वहां के लोगों में बड़ा अहंकार है और आप ज्यादा चतुराई से काम नहीं ले सकते। यह एक ऐसा अनुभव है जो मैं किसी के लिए भी नहीं चाहूंगा। मैं अपनी फिल्म, यूटी 69 में जेल के समय के अपने अनुभव को साझा करूंगा।’


अपनी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के अटूट समर्थन का खुलासा करते हुए, राज कुंद्रा बोले, ‘मेरी पत्नी मेरे लिए एक मजबूत सहारा रही हैं। जेल में एक समय था जब मैंने उनसे कहा था कि अगर मुझे यहां 10 दिन और रहना है तो मैं एक बक्से में बंद होकर बाहर आऊंगा, लेकिन उन्होंने मुझे ताकत दी और कहा कि यह समय चला जाएगा और मुझे याद दिलाया जो चीज आपको नहीं मारती वह आपको मजबूत बनाती है।’  

Saturday Box Office: ’12वीं फेल’ की कमाई में आया उछाल, डूबी ‘यूटी 69’- ‘आंख मिचोली’ और ‘थ्री ऑफ अस’ की नैया

 


बता दें, राज कुंद्रा ने एक रैपिड फायर राउंड में ‘कॉफी विद करण’ पर भी तंज कसा और कहा कि ‘कॉफी विद करण पर किसी का भला नहीं हुआ है।’ गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने हाल ही में फिल्म ‘यूटी 69’ से डेब्यू किया है। यह फिल्म पोर्नोग्राफी मामले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी के बाद बिजनेसमैन के आर्थर रोड जेल में बिताए समय को दिखाती है। फिल्म के माध्यम से, राज ने दर्शकों को जेस के दौरान बिताए कठिन समय को दिखाने की कोशिश की।

Raj Kundra: ‘कॉफी विद करण में किसका भला हुआ है…,’ चर्चित चैट शो पर राज कुंद्रा ने कसा तंज

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here