[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गॉर्डन ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इसके लिए तैयार हैं. दोनों पहले ही सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने न्यूज18 हिंदी से खास बातचीत में कहा है कि भारत का पलड़ा इस मुकाबले में भारी है.
संदीप पाटिल ने न्यूज18 हिंदी से बातचीत में कहा,” हाथी निकल गया है पूंछ रह गई है. तो जिसकी पूंछ रह जाएगी वो जीत जाएगा. अगर मैं कहूं तो टीम इंडिया का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आता है. क्योंकि वह घर पर खेलेंगे. लेकिन दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में शुरू से अंत तक शानदार परफॉर्म किया है. दोनों टीमों का संतुलन काफी अच्छा है. पहले विकेट देंखेंगे फिर टीम डिसाइड करेगी कि किस खिलाड़ी को खिलाना है.”
संदीप पाटिल आगे बोले, ‘हम मैच सिर्फ बल्लेबाजों के दम पर नहीं जीतते हैं. गेंदबाजों का भी बड़ा रोल रहता है और जिस तरह से भारतीय टीम के गेंदबाज बॉलिंग कर रहे है, जिस तरह से उन्होंने वापसी की है वो सच में शानदार है. चाहे वो कुलदीप यादव हो, शमी हो या बुमराह हो. पिछले मैच में टीम सिर्फ 5 बॉलर के साथ गई थी. लेकिन फिर भी टीम ने जीत दर्ज की. भूमिकाओं को निभाना ही सबसे बड़ी बात होती है जो टीम इंडिया ने कर के भी दिखाया है.”
ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
.
Tags: India vs South Africa, Sandeep Patil, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 5, 2023, 13:14 IST
[ad_2]
Source link