Home Sports Ind vs Sa: विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरी टीम इंडिया, देखें दोनों टीमों की XI

Ind vs Sa: विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरी टीम इंडिया, देखें दोनों टीमों की XI

0
Ind vs Sa: विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरी टीम इंडिया, देखें दोनों टीमों की XI

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World cup 2023) का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गॉर्डन ग्राउंड में खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें मैदान में आमने-सामने हैं. दोनों में से किसी भी टीम के लिए यह इंपोर्टेंट मैच नहीं है क्योंकि वे सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. आज का मुकाबला कौन जीतेगा यह देखना दिलचस्प होगा.  भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कैसी है साउथ अफ्रीका और भारत की प्लेइंग इलवेन.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. साउथ अफ्रीक ने टीम में एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज गेरार्ड कोएट्जे की जगह बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी को मौका मिला है.  श्रींलंका के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर काफी खराब परफॉर्म में चल रहे थे. लेकिन श्रींलका के खिलाफ मैच के बाद दोनों ने लय हासिल की और मैच विनर बनकर उभरे. वही सूर्यकुमार यादव का भी प्रदर्शन वर्ल्ड कप में अच्छे फॉर्म में रहा हैं. साउथ अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने भी अपने प्लेइंग इलवेन में कोई बदलाव नहीं किया है.

सुनील गावस्कर ने क्यों कहा- ‘पैरेंट्स अपने बच्चे का नाम RoKo रख लें..’ रचिन रवींद्र से क्या है कनेक्शन

प्रसिद्ध कृष्णा को नहीं मिला मौका
हार्दिक पंड्या को बाहर करने के बाद बीसीसीआई ने प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया था. लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला. रोहित एंड कंपनी अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरना चाहती है. रविचंद्रन अश्विन भी इस मुकाबल में दिखाई नहीं देते हैं.

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडेन माक्ररम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को येनसन, केशव महाराज, लूंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.

Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here