Home World Israel Hamas War: गाजा में परमाणु बम से हमले की बात कहने वाले मंत्री पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा, उठाया ये बड़ा कदम

Israel Hamas War: गाजा में परमाणु बम से हमले की बात कहने वाले मंत्री पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा, उठाया ये बड़ा कदम

0
Israel Hamas War: गाजा में परमाणु बम से हमले की बात कहने वाले मंत्री पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा, उठाया ये बड़ा कदम

[ad_1]

Israel Hamas War Update: इजरायल और हमास के बीच युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है. तमाम देशों के दबाव के बावजूद इजरायल ने अपने रुख पर डटा हुआ है. इजरायल ने स्पष्ट कहा है कि हमास को जड़ से मिटाना है. हमास के लड़ाके भी अपनी जान जोखिम में डालकर युद्ध में डटे हुए हैं. इस बीच आशंका गहराने लगी है कि इजरायल गाजा पट्टी पर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है. इजरायल के मंत्री ने ऐसी संभावना जताई है. नेतन्याहू ने मंत्री को कैबिनेट से निलंबित कर दिया है.

इजरायल के हेरिटेज मंत्री अमीचाई एलियाहू ने कहा कि हमास के साथ चल रहे युद्ध में इजरायल के लिए संभावित विकल्पों में से एक गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी है. एक साक्षात्कार के दौरान इजारयली मंत्री ने यह चौंकाने वाला बयान दिया. मंत्री को न्यूक्लियर अटैक वाले बयान पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लताड़ लगाई है.

नेतन्याहू ने कहा कि एलियाहू का बयान वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि इजरायल और आईडीएफ निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के उच्चतम मानकों के अनुसार काम कर रहे हैं. हम अपनी जीत तक ऐसा करना जारी रखेंगे. इजरायल के विपक्षी नेता और पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री येर लैपिड ने भी एलियाहू की आलोचना की और कहा कि गैर-जिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए.

एलियाहू ने गाजा के लोगों को नाजी कहते हुए पट्टी तक मानवीय सहायता पहुंचाने पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में असंबद्ध नागरिकों जैसी कोई चीज नहीं है. यह दर्शाता है कि संघर्षग्रस्त क्षेत्र में रहने वाला हर कोई किसी न किसी तरह से हमास से जुड़ा हुआ है. मंत्री ने गाजा पट्टी पर दोबारा कब्जा करने और वहां बस्तियां बहाल करने का भी समर्थन किया. जब उनसे पूछा गया कि गाजा के इजरायल में आने पर फिलीस्तीनियों का क्या होगा, एलियाहू ने कहा कि “गाजा में राक्षस” “आयरलैंड या रेगिस्तान” में जा सकते हैं और उन्हें खुद ही समाधान ढूंढना चाहिए.

एलियाहू के बयान पर हंगामा मचने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन्हें कैबिनेट बैठकों से अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक रद्द कर दी गई, कोई वैकल्पिक तारीख तय नहीं की गई है. हमास के हमले में लगभग 1,400 इजरायली मारे गए हैं, जबकि 7 अक्टूबर के हमले के बाद आतंकवादी समूह ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया. इस बीच, हमास ने दावा किया कि युद्ध में 9,400 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here