Home Breaking News Kerala: मुर्दाघर के बाहर चार माह से मालिक का इंतजार, अस्पताल में कुत्ते के वफादारी की कहानी; पढ़िए पूरा मामला

Kerala: मुर्दाघर के बाहर चार माह से मालिक का इंतजार, अस्पताल में कुत्ते के वफादारी की कहानी; पढ़िए पूरा मामला

0
Kerala: मुर्दाघर के बाहर चार माह से मालिक का इंतजार, अस्पताल में कुत्ते के वफादारी की कहानी; पढ़िए पूरा मामला

[ad_1]

#WATCH | Kerala: “A patient came to the hospital four months ago and the dog had come along with the patient. The patient died and the dog saw the owner being taken to the mortuary…The dog feels that the owner is still here. The dog does not leave this place & has been here for… pic.twitter.com/ltaObviLn3

— ANI (@ANI) November 5, 2023

राजेश कुमार बोले, मालिक का पता नहीं

अस्पताल के परिचारक राजेश कुमार ने सबसे पहले लगभग चार माह पहले मुर्दाघर के पास बैठे देखा था। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, पहले दिन हमने कुत्ते की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन अगले दिन जब वह वहां था तो हमारा ध्यान उस पालतू कुत्ते पर पड़ा। जब हमने स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह कुत्ता किसी मरीज के साथ अस्पताल आया था, जिसकी मौत हो गई। राजेश ने कहा, उसके मालिक की अभी पहचान नहीं हुई है। 

 

मालिक के इंतजार में बैठा चार माह से ‘रामू’ 

आमतौर पर यह कुत्ता शवगृह में शवों को ले जाने वाले रैंप पर दिखाई देता है। हालांकि यह मोर्चरी गेट से आगे नहीं बढ़ता, बल्कि वहीं खड़े होकर इंतजार करता है। हालांकि कुत्ता अक्सर पास के फिजियोथेरेपी विभाग की इमारत में जाता है, लेकिन रात में मुर्दाघर में लौट आता है। उन्होंने कहा, इसके अलावा, कुत्ता इलाके में आवारा कुत्तों के साथ घुलता-मिलता नहीं है। डॉ. माया गोपालकृष्णन कुत्ते को खाना देते हैं। साथ ही कुत्ते के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ना तो अंडा खाता है और ना ही मछली, यहां तक कि उसे चावल भी पसंद नहीं है। हालांकि डॉ. माया ने उसका नाम ‘रामू’ रख दिया। डॉक्टर ने कहा, कन्नूर की एक महिला ने कुत्ते को गोद लेने के लिए अस्पताल से संपर्क किया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here