Home Breaking News Kushagra Murder: कत्ल के बाद शव को औंधे मुंह कर बनाया Video, जिंदा दिखा लेना चाहते थे रकम, फोन में मिले सबूत

Kushagra Murder: कत्ल के बाद शव को औंधे मुंह कर बनाया Video, जिंदा दिखा लेना चाहते थे रकम, फोन में मिले सबूत

0
Kushagra Murder: कत्ल के बाद शव को औंधे मुंह कर बनाया Video, जिंदा दिखा लेना चाहते थे रकम, फोन में मिले सबूत

[ad_1]

Kushagra Murder Case video made of dead body upside down After the murder wanted to show it alive as ransom

Kushagra Murder Case
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


कानपुर के आचार्यनगर के रहने वाले छात्र कुशाग्र की हत्या के मुख्य आरोपी प्रभात शुक्ला के मोबाइल फोन से मिले वीडियो से बड़ा खुलासा हुआ है। यह वीडियो हत्या के बाद का है। इसमें कुशाग्र का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा है। हाथ-पैर बंधे हैं। 

इस वीडियो के माध्यम से आरोपी परिवार वालों को यह दर्शाना चाहते थे कि कुशाग्र अभी जिंदा है। पुलिस के मुताबिक, यही वीडियो परिजनों को भेजकर फिरौती वसूलने की तैयारी थी। इसके अलावा उनकी कॉल डिटेल से भी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड वाली रात प्रभात और रचिता के बीच अंतिम बात रात नौ बजे के बाद हुई। रचिता ने प्रभात को कॉल की थी। कॉल की टाइमिंग से पता चला कि इससे पहले ही कुशाग्र के परिजनों ने रचिता को फोन करके कुशाग्र के बारे में पूछा था। 

इसी के बाद रचिता ने प्रभात को फोन मिलाकर कहा था कि कुशाग्र के घर वालों को हमपर शक हो गया है। इसी के चलते प्रभात पहले से ही मानसिक रूप से तैयार होकर पुलिस को अकड़कर जवाब दे रहा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here