Home Breaking News US: इस्राइल को अमेरिकी समर्थन के खिलाफ हजारों की भीड़ ने घेरा व्हाइट हाउस, लगे ‘फलस्तीन आजाद होगा’ के नारे

US: इस्राइल को अमेरिकी समर्थन के खिलाफ हजारों की भीड़ ने घेरा व्हाइट हाउस, लगे ‘फलस्तीन आजाद होगा’ के नारे

0
US: इस्राइल को अमेरिकी समर्थन के खिलाफ हजारों की भीड़ ने घेरा व्हाइट हाउस, लगे ‘फलस्तीन आजाद होगा’ के नारे

[ad_1]

Palestinian supporters demonstrated against Israel outside the US White House

व्हाइट हाउस के सामने फलस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन।
– फोटो : Social Media



विस्तार


हमास-इस्राइल का युद्ध जारी है। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसी बीच व्हाइट हाउस के गेट पर कई फलस्तीनी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि गाजा में तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम हो। साथ ही प्रदर्शनकारियों द्वारा अमेरिका की इस्राइल को दी जा रही सहायता को बंद करने की मांग है। 

‘फलस्तीन आजाद होगा’ के सड़कों पर लगे नारे

फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान व्हाइट हाउस को लाल रंग पोत दिया। इस दौरान वाशिंगटन डीसी शहर के सड़कों में लम्बा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा ‘नदी से समुद्र तक फलस्तीन आजाद होगा’ जैसे नारे लगाए गए। फलस्तीनी झंडों के साथ काले और सफेद कपड़े पहने हुए प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा लोग थे। प्रदर्शनकारियों ने गाजा में बह रहे खून के खेल को प्रतीकात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए व्हाइट हाउस के गेट पर लाल रंग छिड़क दिया। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा, बाइडन हत्यारों के साथ

फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कहा, हमें यहूदी राज्य नहीं चाहिए। 1948 के अरब-इस्राइल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, हम 48 चाहते हैं। साथ ही उन्होंने मांग कि गाजा में युद्धविराम और इस्राइल को अमेरिकी सहायता तुरंत बंद करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने लाफायेट पार्क में जनरल मार्क्विस डी लाफायेट प्रतिमा को फलस्तीनी झंडों से ढक दिया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन पर नरसंहार का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 

बात दें सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दाग दिए। जिसके बाद से ही दोनों के बीच भीषण युद्ध शुरू हुआ। इस्राइल लगातार गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है। गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के दावा किया कि सात अक्टूबर के बाद से इस क्षेत्र में 9,400 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here