[ad_1]
हाइलाइट्स
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को साथ में देखा गया था.
शुभमन वर्ल्ड कप में कमाल की बैटिंग करते नजर आए.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल, जो कभी अपने खेल से तो कई बार अपनी निजी जिंदगी से चर्चा में रहते हैं. वर्ल्ड कप के बीच भी शुभमन गिल सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं चर्चा में हैं बल्कि सारा तेंदुलकर के साथ उनके चर्चे चरम पर हैं. हाल ही में गिल सारा तेंदुलकर के साथ देखे गए थे, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इससे पहले सारा अली खान और शुभमन गिल के रिलेशन की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल थी, लेकिन अब इसपर सारा का सारा राज बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोल दिया है.
टीम इंडिया के कई मुकाबलों में सारा तेंदुलकर स्टेडियम में दिखाई दी, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आए. इस बीच मैदान में सारा को लेकर फैंस ने नारे भी लगाए, ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लेकिन इस बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉफी विद करन में शुभमन गिल की चर्चा देखने को मिली. शो में सारा अली खान से करन जौहर ने डेटिंग को लेकर सारा से सवाल कर दिया. उन्होंने पूछा कि आप शुभमन को डेट कर रहीं थी. जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘सभी ने गलत सारा को पकड़ा है. सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है.’
कौन है लेडी लव?
शुभमन गिल का नाम सारा अली खान के संग कुछ महीनों पहले जोड़ा गया था. लेकिन वीडियो में सारा अली खान ने इशारे में कंफर्म कर दिया कि टीम इंडिया के प्रिंस का रिलेशन किससे है? हालांकि, शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर रिलेशन के बारे में कभी बात करते नजर नहीं आए हैं. लेकिन हाल ही में शुभमन गिल को ब्लैक आउटफिट में जबकि सारा को रेड कलर के गाउन में साथ में देखा गया था.
शुभमन गिल शतक से चूके
शुभमन गिल इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया. पहले गिल ने बांग्लादेश के खिलाप 53 रन की पारी खेली. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में 92 रन ठोक दिए. शुरुआती मुकाबलों में गिल डेंगू के चलते टीम से बाहर रहे थे.
.
Tags: Sara Ali Khan, Sara tendulkar, Shubman gill, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 6, 2023, 15:15 IST
[ad_2]
Source link