Home Sports 10 मैच, 40 छक्के और 500 रन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया कोहराम, अब टीम इंडिया में होगी खूंखार बैटर की एंट्री

10 मैच, 40 छक्के और 500 रन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया कोहराम, अब टीम इंडिया में होगी खूंखार बैटर की एंट्री

0
10 मैच, 40 छक्के और 500 रन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया कोहराम, अब टीम इंडिया में होगी खूंखार बैटर की एंट्री

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया अभी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. रोहित शर्मा की अगुआई में टीम ने लगातार 8 जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वर्ल्ड कप के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. सीरीज के लिए ऑलराउंडर और ताबड़तोड़ बैटर रेयान पराग को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. पिछले दिनों 21 साल के पराग ने टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी में आक्रामक प्रदर्शन किया था. उन्होंने 10 मैच में 40 छक्के जड़कर 500 से अधिक रन बना दिए थे. उन्होंने असम को सेमीफाइनल तक में पहुंचाया और लगातार 7 मैच में 50 से अधिक का स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रेयान पराग आईपीएल में संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, रेयान पराग को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. टी20 सीरीज के मुकाबले 23 नवंबर से शुरू हो रहे हैं जबकि वर्ल्ड कप 19 नवंबर को खत्म होगा. मुश्ताक अली ट्रॉफी की बात करें, तो रेयान ने 10 पारियों में 85 की औसत से 510 रन बनाए. वे फाइनल मुकाबले से पहले तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर हैं. स्ट्राइक रेट 183 का रहा, जो बेहद ही शानदार है. उन्होंने 31 चौके और 40 छक्के जड़े. यानी टूर्नामेंट में उन्होंने चौके से अधिक छक्के लगाए. बतौर लेग स्पिनर उन्होंने 11 विकेट भी झटके. 9 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा.

खिलाड़ी को इग्नोर करना आसान नहीं
सूत्र ने बताया कि रेयान पराग घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन को नजरअंदाज करना आसान नहीं है. वे बेहतरीन फील्डर भी हैं. मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में वर्ल्ड कप में उतरने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. सूर्यकुमार यादव कप्तान बनाए जा सकते हैं. एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के अधिकतर सदस्यों को सीरीज के लिए चुना जा सकता है.

लिस्ट-ए टूर्नामेंट में भी 350 से अधिक रन बनाए
रेयान पराग ने पिछले दिनों लिस्ट-ए टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया. वे 5 पारियों में 354 रन बनाकर यहां भी सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर रहे थे. औसत 89 का तो स्ट्राइक रेट 137 का रहा था. 2 शतक और 1 अर्धशतक ठोका था. 11 विकेट भी उन्होंने ईस्ट जोन के लिए झटके थे. पराग के ओवरऑल टी20 के रिकॉर्ड की बात करें, तो वे अब तक 98 मैच की 86 पारियों में 30 की औसत से 2043 रन बना चुके हैं. 18 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 142 का है. वे 41 विकेट भी झटक चुके हैं.

टीम इंडिया के सेमीफाइनल मुकाबले का वेन्यू बदल सकता है, वजह है पाकिस्तान, जानें पूरी डिटेल

भुवनेश्वर की भी हो सकती है वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को इस सीरीज में मौका मिल सकता है. मुश्ताक अली ट्रॉफी की बात करें, तो तेज गेंदबाज भुवी ने 9 की औसत से 11 विकेट लिए. इकोनॉमी सिर्फ 5.84 की रही. उप्र की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार एक मैच में कर्नाटक के खिलाफ 5 विकेट भी लिए थे. सूत्र ने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के बाद टीम को एक ऐसे गेंदबाज की जरूरत होगी, जो अगुआई कर सके. ऐसे में भुवनेश्वर की वापसी हो सकती है.

Tags: Australia, Riyan parag, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here