[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय टीम (Team India) ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए अपने आठों मैचों में जीत हासिल की है. रोहित शर्मा की टीम ने रविवार को ईडन गार्डंस पर दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) को 243 रनों के विशाल अंतर से हराया और अपने अंकों की संख्या को 16 पर पहुंचा लिया. रोहित शर्मा ब्रिगेड के इस प्रदर्शन को दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों ने खुले दिल से सराहा है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा (Hasan Raza) को शायद यह ‘हजम’ नहीं हो रहा. बता दें, सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हसन रजा, वर्ल्डकप 2023 में टीम इंडिया को ‘अलग गेंद’ दिए जाने का बयान देकर अपने ही मुल्क में वसीम अकरम जैसे दिग्गज क्रिकेटर की फटकार झेल चुके हैं लेकिन लगता है कि वे ‘सुधरने’ को तैयार नहीं हैं. उन्होंने एक और विवाद को जन्म देते हुए डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) पर सवाल उठाए हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket Team) के लिए सात टेस्ट और 16 वनडे खेल चुके हसन ने दक्षिण अफ्रीका पर टीम इंडिया की जीत के बाद दावा किया कि भारत अपने पक्ष में अनुकूल निर्णय के लिए ‘डीआरएस में हेरफेर’ कर रहा है. उन्होंने एक टीवी शो पर चर्चा के दौरान कहा, ‘लेफ्ट आर्म स्पिनर की लेग स्टंप की लाइन पर पिच की गई गेंद, मिडिल स्टंप की ओर किस तरह मुड़ सकती है. मैं चाहता हूं कि इसकी जांच की जाए.’
शुभमन गिल के अफेयर पर खुला राज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, सारा बोलीं- आप गलत..
Hasan Raza Raises Questions on Indian Victory!
1 :- DRS was manipulated by BCCI with help of Broadcasters
2:- DRS was also Manipulated in 2011 when Sachin Tendulkar was playing Against Saeed Ajmal.
3:- Why Indian Team is Playing Outclass in every worldcup Event Happened in India.… pic.twitter.com/ieIJGy0cqH— Hasnain Liaquat (@iHasnainLiaquat) November 5, 2023
10 मैच, 40 छक्के और 500 रन, अब टीम इंडिया में होगी खूंखार बैटर की एंट्री
जब बातचीत करने वाले ने पूछा कि क्या वह दावा कर रहे हैं कि DRS में हेरफेर किया जा रहा है तो रज़ा ने जवाब दिया, ‘हां, ऐसा किया जा रहा है. यह पहली बार नहीं है कि ऐसा (वर्ल्डकप के दौरान) हुआ है. मैं इस चर्चा में पाकिस्तान को भी लाऊंगा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका मुकाबला काफी करीबी था लेकिन किसी ने इसके लिए माफ़ी नहीं मांगी. ये निर्णय पाकिस्तान के पक्ष में नहीं गया. घरेलू लाभ, घरेलू परिस्थितियों का यही मतलब है.’
अंतिम 4 की चौथी टीम के लिए पाक, न्यूजीलैंड में ही फाइट, जानें किसकी क्या संभावना
गौरतलब है कि इससे पहले, हसन रजा ने कहा था,’इस बार कई सारी चीजें भारत के फेवर में गई हैं फिर चाहे वो रिव्यू हो या कुछ और.मोहम्मद शमी और सिराज ये कैसी बॉलिंग कर रहे हैं. हम भी एक टाइम में खेला करते थे. तब बॉल रिवर्स स्विंग होता था.लेकिन यहां क्या हो रहा है.मुझे लग रहा है कि बॉल चेंज हो जा रही है.पता नहीं इनको आईसीसी बॉल दे रहा है या बीसीसीआई दे रहा है. इसपर आईसीसी को गौर करना चाहिए कि यहां क्या चल रहा है.’
.
Tags: Hasan Raza, India vs South Africa, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 6, 2023, 18:09 IST
[ad_2]
Source link