Home Sports Explained: Timed out होने वाले पहले बैटर बने एंजेलो मैथ्‍यूज, बांग्लादेश ने लिया विकेट, जानें ICC Rules

Explained: Timed out होने वाले पहले बैटर बने एंजेलो मैथ्‍यूज, बांग्लादेश ने लिया विकेट, जानें ICC Rules

0
Explained: Timed out होने वाले पहले बैटर बने एंजेलो मैथ्‍यूज, बांग्लादेश ने लिया विकेट, जानें ICC Rules

[ad_1]

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍ड कप 2023 (World Cup 2023) में सोमवार को उस समय इतिहास रचा गया जब 146 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी क्रिकेटर को ‘टाइम आउट’ (Time out) घोषित किया गया. श्रीलंका और बांग्‍लादेश (Sri Lanka vs Bangladesh) के बीच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में यह वाकया हुआ. श्रीलंका के एंजेलो मैथ्‍यूज (Angelo Mathews) इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘टाइम आउट’ होने वाले पहले क्रिकेटर बने. बांग्‍लादेश टीम के कप्‍तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अपील पर अम्‍पायर ने यह निर्णय लिया. आइए जानते हैं क्या कहते हैं आईसीसी के नियम.

टाइम आउट के नियम में एक बल्लेबाज के आउट होने पर दूसरे बल्लेबाज के पिच तक पहुंचने का समय निर्धारित है. इसके बावजूद शाकिब की मैथ्‍यूज के खिलाफ अपील को खेल की मूल भावना के खिलाफ माना जा रहा है. दरअसल, एंजेलो मैथ्‍यूज तय समय यानी 2 मिनट में बैटिंग के लिए क्रीज पर पहुंच गए थे. लेकिन बॉल फेस करने में उन्‍होंने इस कारण वक्‍त लिया क्‍योंकि उनके हेलमेट की स्ट्रिप टूट गई थी. इसलिए उन्‍होंने बॉल फेस नहीं करते हुए अतिरिक्‍त खिलाड़ी से दूसरा हेलमेट मंगाया था.

एंजेलो की गलती यह जरूर मानी जा सकती है कि उन्‍होंने इसके लिए मैदान पर मौजूद अम्‍पायर्स और विपक्षी टीम के कप्‍तान से इजाजत नहीं ली थी. मैथ्‍यूज के बॉल को फेस करने के लिए दो मिनट के तय समय से अधिक वक्‍त होने पर बांग्‍लादेश के कप्‍तान शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील की जिसे अंपायर ने स्‍वीकार कर लिया. इस तरह मैथ्‍यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए. खास बात यह है कि यह वर्ल्‍डकप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हुआ.

क्‍या है टाइम आउट नियम जिसके तहत आउट घोषित हुए मैथ्‍यूज
यह सही है कि टाइम आउट के नियम में एक बल्लेबाज के आउट होने पर दूसरे बल्लेबाज के पवेलियन से पिच तक पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है. इस नियम के तहत अगर कोई बल्लेबाज 2 मिनट के अंदर मैदान में नहीं उतरता है तो विपक्षी टीम उसे टाइम आउट दिए जाने की मांग कर सकती है .बता दें, क्रिकेट में बैटर के बेवजह समय बर्बाद करने से बचाव के लिए टाइम आउट का नियम मेरिलबोन क्रिकेट क्‍लब (MCC) ने लागू किया था लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में मैथ्‍यूज से पहले कभी इसे अप्‍लाई नहीं किया गया था.प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जरूर इस नियम के तहत कुछ बैटरों को आउट घोषित किया जा चुका है.

Tags: Angelo Mathews, Bangladesh vs Sri Lanka, ICC Rules, Shakib Al Hasan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here