Home Breaking News IED Blast: छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट, दो मतदान कर्मी और बीएसएफ जवान घायल

IED Blast: छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट, दो मतदान कर्मी और बीएसएफ जवान घायल

0
IED Blast: छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट, दो मतदान कर्मी और बीएसएफ जवान घायल

[ad_1]

IED blast in Kanker two polling personnel BSF jawan injured

घायल जवान को ले जाते कर्मी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


कांकेर में मतदान से ठीक एक दिन पहले पखांजुर क्षेत्र के छोटेबेटिया थाना के तहत रेंगावाही धान खरीदी केंद्र के पास स्थिति पुलिया में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। आईईडी ब्लास्ट में जवानों की घायल होने की खबर है। 

जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चुनाव से पहले नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कांकेर में आज हुए आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान और मतदान दल के दो सदस्य घायल हो गए। बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया के चार मतदान दलों को लेकर कैम्प मारबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केन्द्र जा रही थी। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here