Home World Israel Hamas War: इजरायल ने 2 हिस्सों में काट दिया गाजा, तोड़ी हमास की कमर! अब अगला कदम क्या?

Israel Hamas War: इजरायल ने 2 हिस्सों में काट दिया गाजा, तोड़ी हमास की कमर! अब अगला कदम क्या?

0
Israel Hamas War: इजरायल ने 2 हिस्सों में काट दिया गाजा, तोड़ी हमास की कमर! अब अगला कदम क्या?

[ad_1]

Gaza Cut Into Two: इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच भीषण युद्ध जारी है. इस बीच, बड़ी खबर ये है कि गाजा (Gaza) में को दो हिस्सों में काट दिया गया है. इजरायली आर्मी (IDF) ने दावा किया है कि गाजा नॉर्थ और साउथ दो हिस्सों में बंट गया है. इससे हमास की कमर टूट गई है. अब हमास के ऊपर और ज्यादा भयंकर स्ट्राइक होगी. इजरायल पहले ही गाजा के आम लोगों से नॉर्थ से साउथ गाजा की तरफ जाने के लिए कह चुका था. उनको इसके लिए टाइम भी दिया गया था. गाजा के दो हिस्सों में बंट जाने के बाद अब हमास की मुश्किल और बढ़ गई है. हमास के आतंकियों के बचने का कोई चांस नहीं है.

इजरायली सेना ने घेरी गाजा सिटी

बता दें कि इजरायल पहले ही कह चुका है कि हमास के खात्मे तक जंग नहीं रुकेगी. कोई सीजफायर नहीं होगा. इजरायली आर्मी के प्रवक्ता डेनियल हेगरी ने कहा कि सेना ने गाजा सिटी को चारों तरफ से घेर लिया है. अब गाजा साउथ और नॉर्थ दो हिस्सों में बंट गया है. हमारे सैनिक कोस्टलाइन तक पहुंच गए हैं और वहां कब्जा जमा लिया है. जमीन के ऊपर और नीचे दोनों जगह आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहे हैं.

गाजा में होगी और भीषण कार्रवाई

वहीं, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ एलटीजी हालेवी ने नॉदर्न कमांड के साथ मीटिंग की. इस दौरान हालेवी ने कहा कि आईडीएफ किसी भी वक्त उत्तरी गाजा में भीषण कार्रवाई कर सकती है. हमें अपना मकसद पता है. हम बॉर्डर को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहते हैं. ना सिर्फ गाजा पट्टी में, हम नॉर्थ में कार्रवाई के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं.

सीजफायर पर क्या बोले नेतन्याहू?

इसके अलावा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया कि सीजफायर पर बात तब तक नहीं होगी जब हमास उन बंधकों को नहीं छोड़ता है. उनको हराने तक हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे. हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है.

वहीं, अमेरिका में इजरायल के राजदूत माइकल हेरजोग ने कहा कि गाजा दुनिया का सबसे बड़ा आतंक का गढ़ है. वहां, करीब 10 हजार लड़ाके हैं. भारी संख्या में गोला-बारूद और रॉकेट हैं. उनके पास छिपने के लिए करीब 500 किलोमीटर लंबे टनल हैं. हमास का खात्म करना जरूरी है.

(इनपुट- ANI)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here