Home Breaking News इस पाकिस्तानी धारावाहिक का होना जा रहा जी जिंदगी पर प्रसारण, दोनों देशों में एक साथ दिखेगा फिनाले

इस पाकिस्तानी धारावाहिक का होना जा रहा जी जिंदगी पर प्रसारण, दोनों देशों में एक साथ दिखेगा फिनाले

0
इस पाकिस्तानी धारावाहिक का होना जा रहा जी जिंदगी पर प्रसारण, दोनों देशों में एक साथ दिखेगा फिनाले

[ad_1]

पाकिस्तानी धारावाहिकों का भारत के दर्शकों के बीच शुरू से ही जबरदस्त क्रेज रहा है। जिंदगी चैनल पर ऐसे बहुत सारे पाकिस्तानी धारावाहिकों का प्रसारण हुआ है, जिसे भारत के दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब जिंदगी चैनल पर एक और पाकिस्तानी धारावाहिक ‘काबली पुलाव’ का प्रसारण होने जा रहा है। इस धारावाहिक की कहानी एक 50 वर्षीय शख्स और 20 साल की युवती की है जो सामान्य प्रेम कहानी से हटकर  प्रेम और जीवन की खोज करती है। 




धारावाहिक ‘काबली पुलाव’ की कहानी लाहौर के एक ईमानदार व्यक्ति हाजी मुश्ताक की है। जो अपनी बीमार मां के लिए चिकित्सा सहायता की तलाश में एक युवा अफगानी लड़की बारबीना से मिलता है और अपनी मां की देखभाल के लिए अपने घर पर लाता है। इस दौरान हाजी मुश्ताक को महसूस होता है कि वह बारबीना से प्यार करने लगा है। इस धारावाहिक में 50 वर्ष के हाजी मुश्ताक और 20 साल की युवा लड़की बारबीना के बीच प्रेम प्रसंग को आम प्रेम कहानी से हटकर पेश किया गया है। 


इस धारावाहिक में हाजी मुश्ताक की भूमिका अभिनेता मोहम्मद एहतेशामुद्दीन ने निभाई है, तो वहीं बारबीना की भूमिका सबीना फारूक ने निभाई है। ‘दम मस्तम’ जैसी फिल्में और ‘सदके तुम्हारे’ जैसे धारावाहिक में काम कर चुके पाकिस्तानी अभिनेता मोहम्मद एहतेशामुद्दीन की मानें तो यह शो प्यार के सार को सामने लाता है। उनका कहना है कि यह एक खूबसूरती से लिखी गई कहानी है जो मानव हृदय में गहराई तक उतर जाती है।


धारावाहिक ‘काबली पुलाव’ में बारबीना की भूमिका निभा रही अभिनेत्री  सबीना फारूक का मानना है कि ‘काबली पुलाव’ में अभिनय करना एक भावनात्मक रोलरकोस्टर रहा है। पात्रों की गहराई और कहानी की यथार्थवादिता उन सभी चीजों से भिन्न है। ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है जो जीवन को बदलने की प्रेम की क्षमता को प्रदर्शित करता है। यह शो दर्शकों को एक प्रामाणिक दुनिया में ले जाएगी, जो उन्हें घर के करीब महसूस कराता है।


इस धारावाहिक को प्रसिद्ध पाकिस्तानी लेखक जफर मैराज ने लिखा है और काशिफ निसार ने निर्देशित किया है। काशिफ निसार का कहना है कि ‘काबली पुलाव’ सामान्य प्रेम कहानी से हटकर  प्रेम और जीवन की खोज है। भारतीय और पाकिस्तानी  दर्शकों के लिए ‘काबली पुलाव’ को एक साथ प्रस्तुत करने पर बहुत गर्व है, क्योंकि जिंदगी टेलीविजन पर पहली बार एक साथ प्रसारित हो रहा है। इस धारावाहिक का प्रसारण 11 नवंबर 2023 से रात 10 बजे सोमवार से रविवार तक जिंदगी चैनल पर होगा। धारावाहिक का फिनाले दोनों देशों में एक साथ देखा जा सकेगा।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here