Home Sports बाबर आजम क्या करने जा रहे शादी? भारत में की शेरवानी और गहने की शॉपिंग, जानें क्या है पूरी सच्चाई

बाबर आजम क्या करने जा रहे शादी? भारत में की शेरवानी और गहने की शॉपिंग, जानें क्या है पूरी सच्चाई

0
बाबर आजम क्या करने जा रहे शादी? भारत में की शेरवानी और गहने की शॉपिंग, जानें क्या है पूरी सच्चाई

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं. 4 मैच हारने के उनकी टीम ने वापसी कर ली है. उनके वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई है. इस बीच खबर आ रही है कि बाबर आजम दिसंबर में शादी करने वाले हैं और भारत में गहने और शेरवानी की शॉपिंग कर रहे हैं. कई जगहों पर इस तरह की खबरें आईं, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार, बाबर आजम के शॉपिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है. इसे लेकर साया कॉर्पोरेशन ने  X पर लिखा, “हम कुछ मीडिया प्लेटफार्मों पर चल रही पूरी तरह से झूठी रिपोर्टों को  खारिज करते हैं, जिसमें कहा गया है कि कप्तान बाबर आजम मौजूदा विश्व कप के बीच भारत में कपड़े और आभूषणों की खरीदारी में लगे हुए हैं. ये खबर उनके लिए भी हैरान करने वाली है. हम स्पष्ट रूप से इन दावों का खंडन करते हैं.”

Time Out: क्या 5 सेकेंड पहले मैदान पर पहुंचे थे एंजेलो मैथ्यूज? फोटो शेयर कर ICC को दिया प्रूफ

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि बाबर आजम ने भारत में 7 लाख रुपयों की शॉपिंग की है. जिसमें आभूषण और सभ्यसाची शेरवानी शामिल हैं. लेकिन साया कॉर्पोरेशन ने यह साफ कर दिया है कि बाबर आजम कोई शॉपिंग नहीं कर रहे हैं ना ही वह दिसंबर में शादी करने वाले हैं.

बता दें कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के बाद दिसंबर-जनवरी के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला टेस्ट 14 सिंतबर से, दूसरा 26 दिसंबर से और तीसरा 3 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग मैदान पर खेला जाएगा. अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है. उम्मीद है कि बाबर आजम ही टीम की कमान संभालेंगे.

Tags: Babar Azam, Pakistan Cricket Board, Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here