Home Sports बाबर की कप्तानी रहेगी या जाएगी? कौन लेगा फैसला, PCB चीफ ने किया खुलासा

बाबर की कप्तानी रहेगी या जाएगी? कौन लेगा फैसला, PCB चीफ ने किया खुलासा

0
बाबर की कप्तानी रहेगी या जाएगी? कौन लेगा फैसला, PCB चीफ ने किया खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबरअ आजम की कप्तानी सवालों के घेरे में
जका अशरफ ने बताया कौन लेगा फैसला

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी पर तलवार लटकी हुई है. वह कप्तान बने रहेंगे या हटाए जाएंगे, इसपर फैसला आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के बाद लिया जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन जका अशरफ (Zaka Ashraf) ने साफ कह दिया है कि बाबर की कप्तानी को लेकर फैसला पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं है. अशरफ का कहना है कि इसके लिए उनके पास एक पूरी तकनीकी समिति है, जो इसपर फैसला लेगी.

भारत में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. हालांकि पाकिस्तानी टीम के पास अभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. टॉप 4 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान की टीम को बड़े अंतर से मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराने के साथ साथ दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा.

7 मैच… 16 विकेट, WC से इग्नोर होने के बाद खूंखार हुआ भारतीय गेंदबाज, AUS के खिलाफ T20 सीरीज में करेगा वापसी!

टेक्निकल कमेटी में मिस्बाह- हफीज शामिल
पीसीबी चेयरमैन जका अशरफ ने हाल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बाबर आजम की कप्तानी पर फैसला करना उनके हाथ में नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके पास टेक्निकल कमेटी है जिसमें मिस्बाह उल हक जैसे लोग शामिल हैं. जका अशरफ ने मीडिया से कहा, ‘ इसपर मैं फैसला नहीं लूंगा. हमारे पास एक तकनीकी समिति है जिसमें मिस्बाह उल हक और मोहम्मद हफीज शामिल हैं. हम उनकी सलाह के आधार पर आगे बढ़ेंगे. इसपर सिर्फ अकेले चयरमैन फैसला नहीं लेगा. हम इनके परामर्श के आधार पर आगे बढ़ेंगे जिस टेक्निकल कमेटी में शामिल एक्सपर्ट क्रिकेटर्स भी हैं.’

‘हम दुआ कर रहे हैं कि बाबर ट्रॉफी जीतें’
जका अशरफ ने बाबर आजम की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने बाबर को एक बेहतरी खिलाड़ी बताया. बतौर जका अशरफ, ‘ बाबर आजम एक शानदार कप्तान और बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. हम दुआ कर रहे हैं कि वह सफल हों और पाकिस्तान के लिए ट्रॉफी जीतें.’ विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम 8 मैचों में 4 जीत से 8 अंक लेकर प्वॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है. पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के खिलाफ 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगा.

Tags: Babar Azam, ODI World Cup, Pcb, PCB Chairman

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here