Home Breaking News Delhi: भारतीयों में अमेरिकी वीजा की जबरदस्त मांग, राजदूत ने यूएस मिशन पहुंच खुद की लोगों की मदद

Delhi: भारतीयों में अमेरिकी वीजा की जबरदस्त मांग, राजदूत ने यूएस मिशन पहुंच खुद की लोगों की मदद

0
Delhi: भारतीयों में अमेरिकी वीजा की जबरदस्त मांग, राजदूत ने यूएस मिशन पहुंच खुद की लोगों की मदद

[ad_1]

usa envoy eric garcetti visit mission as embassy faces unprecedented demand for visitors visa

मेयर एरिक गार्सेटी
– फोटो : ani



विस्तार


भारतीयों में अमेरिकी वीजा की जबरदस्त मांग रहती है। इसकी वजह से अमेरिकी वीजा के लिए भारतीयों को लंबा इंतजार करना होता है। यही वजह है कि अमेरिका की सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे भारतीयों को अमेरिकी वीजा जारी करने में तेजी लायी जा सके। इसी पहल के तहत सोमवार को भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी खुद दिल्ली स्थित यूएस मिशन पहुंचे और वहां के कामकाज को देखा। 

अमेरिकी दूतावास ने जारी किया बयान

अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि अमेरिकी राजदूत सुपर शनिवार को बतौर स्पेशल गेस्ट यूएस मिशन पहुंचे और वीजा आवेदकों की मदद की। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा कि ‘नई दिल्ली में हमारी काउंसुलर टीम इस वीकेंड जल्दी काम में जुट गई ताकि अमेरिकी विजीटर वीजा की अभूतपूर्व मांग को पूरा किया जा सके। इस दौरान विशेष मेहमान के तौर पर राजदूत एरिक गार्सेटी ने अतिरिक्त वीजा आवेदकों की मदद की।’

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here