[ad_1]
Israel Hamas War Update: इजरायल और हमास के बीच शुरू हुई जंग को एक महीना हो चुका है. इस एक महीने में इजरायल ने बर्बर आतंकी संगठन हमास को ऐसी करारी चोट पहुंचाई है कि दूसरे देशों में बैठे उसके आका बिलबिला रहे हैं और युद्ध विराम के लिए दूसरे देशों के आगे अपील कर रहा हैं. हालांकि इजरायल पर इन अपीलों का कोई असर नहीं पड़ रहा है. उसने साफ घोषणा कर रखी है कि बंधकों की रिहाई और हमास के खात्मे तक न तो ये जंग रुकेगी और न कोई युद्ध विराम होगा. जल, थल और नभ तीनों जगहों से गाजा पट्टी में छिपे हमास आतंकियों पर हमला बोल रही इजरायली सेना (IDF) ने इस युद्ध में अब बड़ी बढ़त बना ली है.
गाजा को हिस्सों में बांट दिया
IDF ने जमीनी नाकाबंदी मजबूत करके गाजा पट्टी को 2 हिस्सों में बांट दिया है. यानी कि अब उत्तरी गाजा में रहने वाला कोई व्यक्ति दक्षिणी हिस्से में नहीं जा सकेगा और दक्षिण हिस्से में रहना वाला व्यक्ति उत्तरी हिस्से में. इजरायली सेना ने यह नाकाबंदी हमास आतंकियों (Israel Hamas War Update) के मूवमेंट को रोकने के लिए की है. सुरंगों के जरिए इजरायल पर रॉकेट बरसाने वाले हमास के आतंकी अब बिलों में छुपे पड़े हैं लेकिन IDF उन्हें वहां भी नहीं छोड़ रही है. स्निफर डॉग्स, रोबोट, टोही विमानों और मुखबिरों के जरिए सुरंगों का पता लगाकर उनमें जहरीली गैसें और बंकर बस्टर बम डाले रहे हैं. ये बम जमीन से 200 फीट नीचे तक के एरिया को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता हैं.
मारा गया हमास का टीम कमांडर
इजरायली सेना ने मंगलवार को हमास के एक टीम कमांडर वाएल असेफा समेत 10 आतंकियों (Israel Hamas War Update) को मार गिराया. यह वही कमांडर था, जिसने दूसरे आतंकियों के साथ मिलकर 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर वहां बेगुनाहों को बर्बरता से मारा था. इस दौरान इजरायली सेना ने हमास के एक मिलिट्री बेस को भी अपने कब्जे में ले लिया. वहां से सेना को रॉकेट, एंटी टैंक मिसाइल और दूसरे खतरनाक हथियार बरामद हुए. इजरायली सैनिकों ने अल-कुद्स अस्पताल के पास एक खाली बिल्डिंग में छिपे आतंकियों को भी ढूंढकर ठिकाने लगा दिया.
आतंकियों के गढ़ पर होगा बड़ा वार!
बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इजरायली सेना अब उस अल-शिफा अस्पताल के पास तक पहुंच गई है, जिसे हमास (Israel Hamas War Update) आतंकियों का मेन हेडक्वार्टर कहा जाता है. इजरायली सेना के मुताबिक इजरायली हमलों से बचने के लिए हमास ने इसी अस्पताल के नीचे अपना हेडक्वार्टर बना रखा है. माना जाता है कि इजरायली सेना जल्द ही पूरी योजना के साथ इस हेडक्वार्टर पर हमला बोलकर हमास की रीढ़ तोड़ सकती है.
अगला नंबर यूरोप-अमेरिका का होगा – नेतन्याहू
इसी बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया को एक बार फिर चेताया है. नेतन्याहू ने कहा कि इस जंग में अगर इजरायल लड़खड़ाया तो पूरा मध्य-पूर्व हिल जाएगा. इसके बाद यूरोप और फिर अमेरिका की बारी आएगी, जहां पर कट्टरपंथी हावी होते जा रहे हैं. उधर अपने सैनिकों की हौंसलाअफजाई के लिए इजरायल के रक्षा मंत्री भी गाजा पहुंच चुके हैं. वे वहां पर इस आतंक रोधी मिशन में लगे सैनिकों की पीठ थपथपा रहे हैं. अब उन ठिकानों पर फोकस किया जा रहा है, जहां पर हमास (Israel Hamas War Update) के हथियार और बड़े आतंकी छिपे हुए हैं.
.
[ad_2]
Source link