Home Breaking News Kedarnath: केदारनाथ में मिले राहुल-वरुण…दोनों के बीच हुई क्या बात? टटोले जा रहे सियासी मायने

Kedarnath: केदारनाथ में मिले राहुल-वरुण…दोनों के बीच हुई क्या बात? टटोले जा रहे सियासी मायने

0
Kedarnath: केदारनाथ में मिले राहुल-वरुण…दोनों के बीच हुई क्या बात? टटोले जा रहे सियासी मायने

[ad_1]

Rahul Gandhi and Varun gandhi met in Kedarnath Political meanings are being explored

वरुण गांधी और राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


केदारनाथ मंगलवार को दो विपरीत राजनीतिक ध्रुव पर खड़े गांधी परिवार के दो भाइयों की मुलाकात का साक्षी बना। तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी कर राहुल गांधी लौटने की तैयारी में थे, इसी दौरान उनके चचेरे भाई वरुण गांधी केदारनाथ धाम पहुंच गए। मंदिर के समीप स्थित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के स्वागत कक्ष में दोनों भाइयों के बीच करीब चार मिनट बातचीत हुई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और पास आ रहे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों भाइयों की इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी टटोले जाने लगे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी सांसद वरुण गांधी के परिवारों के बीच नजदीकी बढ़ी है। वरुण के परिवार के प्रति प्रियंका का लगाव सार्वजनिक रूप से दिखता रहा है। अब केदारनाथ में हुई राहुल-वरुण की मुलाकात चर्चाओं में है। राहुल गांधी ने वरुण की बेटी अनसूया को भी दुलारा। साथ ही उनकी पत्नी से भी बातचीत की। हालांकि इस दौरान क्या बातें हुईं, यह तो नहीं पता चल सका, अलबत्ता सियासी हलकों में अटकलों का बाजार जरूर गरमा गया।

Kedarnath Dham: राहुल गांधी ने किया बाबा केदार का रुद्राभिषेक, परिवार संग दर्शन करने पहुंचे वरुण गांधी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here