Home Breaking News Mahua Moitra: ‘तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश’, निशिकांत दुबे का दावा

Mahua Moitra: ‘तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश’, निशिकांत दुबे का दावा

0
Mahua Moitra: ‘तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश’, निशिकांत दुबे का दावा

[ad_1]

Recommendation of CBI investigation against Trinamool Congress MP Mahua Moitra claims Nishikant Dubey

Nishikant Dubey, Mahua Moitra
– फोटो : Social Media

विस्तार


तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि लोकपाल ने आज मेरी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मामले में मोइत्रा ने कहा कि सीबीआई को पहले अदाणी समूह द्वारा कथित कोयला घोटाले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, ‘  मेरा जवाब: 1. सीबीआई को पहले 13,000 करोड़ के कोयला घोटाले पर एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है। 2. राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध एफपीआई स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात सहित) अदाणी कंपनियों गृह मंत्रालय कार्यालय की मंजूरी के साथ भारतीय बंदरगाह और हवाई अड्डों को को खरीद रही हैं। फिर भी सीबीआई का स्वागत है। उन्होंने तंज के तौर पर यह भी कहा कि लोकपाल अभी जिंदा है।

इससे पहले खबर आई थी कि महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे के बदले प्रश्न पूछने’ के आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की आचार समिति की अहम बैठक नौ नवंबर को होगी। पहले यह बैठक बीते दिन ही होनी थी। इस दौरान मसौदा रिपोर्ट को स्वीकार करने पर चर्चा की जानी है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here