Home Breaking News Ramesh Taurani Diwali: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, पूरी महफिल लूट ले गए भाईजान

Ramesh Taurani Diwali: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, पूरी महफिल लूट ले गए भाईजान

0
Ramesh Taurani Diwali: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, पूरी महफिल लूट ले गए भाईजान

[ad_1]

मशहूर फिल्म निर्माता रमेश तौरानी और उनकी पत्नी वर्षा तौरानी हर साल दिवाली पार्टी रखते हैं, जिसमें फिल्मी सितारे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आते हैं। इस परंपरा को निभाते हुए निर्माता ने इस साल भी दिवाली पार्टी आयोजित की। प्री-दिवाली पार्टी में फिल्मी हस्तियां पारंपरिक लुक में पहुंचीं। कटरीना कैफ, सलमान खान, हुमा कुरैशी, अनिल कपूर और वरुण धवन समेत कई बड़े सितारे इस पार्टी के जश्न में डूबते नजर आए, जिनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।




फिल्म इंडस्ट्री के नामी निर्माता-निर्देशक इस पार्टी में शामिल हुए। साथ ही कई ए-लिस्ट कलाकारों ने भी यहां शिरकत की। राकेश रोशन, पिंकी रोशन के साथ रमेश तौरानी के दिवाली बैश में शामिल हुए। इनके अलावा सुभाष घई, ईशान खट्टर, सोनू सूद और सोनाली सूद, रितेश देशमुख जेनेलिया ने भी पार्टी की रौनक बढ़ाई।


अभिनेता सलमान खान यूं तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन की तैयारी में जुटे हैं। मगर, व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर वह भी इस पार्टी में शामिल हुए। जैसे ही भाईजान पार्टी में आए वैसे ही सभी कैमरे का फोकस उनकी तरफ हो गया। येलो जींस और शर्ट में सलमान काफी डैशिंग लगे।


फिल्म और टीवी शो प्रोड्यूसर एकता कपूर भी इस पार्टी में रौनक बिखेरती नजर आईं। ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, उनके भाई और अभिनेता तुषार कपूर कुर्ता पाजामा पहनकर पार्टी में पहुंचे। अनिल कपूर भी पार्टी में खास अंदाज में नजर आए। 


इनके अलावा नुसरत भरूचा, अर्चना पूरन सिंह, करिश्मा तन्ना, पूजा हेगड़े समेत कई सितारे भी पार्टी की जान बने। पार्टी में आए सभी सितारों का रमेश तौरानी और वर्षा तौरानी ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘इस मौके को खास बनाने के लिए सभी का शुक्रिया। यह प्यार, अपनापन और यादों को सहेजने का भी एक मौका था’।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here