[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. अब तक 3 टीमें नॉकआउट राउंड में जगह पक्की कर चुकी हैं. भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सिर्फ एक टीम पर फैसला होना बाकी है और इस रेस में 4 टीमें हैं. लेकिन मुख्य भिड़ंत न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच है. भारतीय टीम ने अब तक खेले अपने सभी 8 मैच जीते हैं और वह पॉइंट टेबल में नंबर-1 पर है. उसका टॉप पर रहना तय है. यानी उसे 15 नवंबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल में उतरना है. पहले सेमीफाइनल का वेन्यू मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम है. लेकिन यहां भारत के खेलने पर संशय है. इसकी वजह खास है. आइए आपको इस बारे में बताते हैं…
आईसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में जबकि दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाना. दूसरे सेमीफाइनल की टीमें तय हो चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल होना है. यदि न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो भारत और कीवी टीम के बीच होने वाला सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन यदि पाकिस्तान की टीम चौथे नंबर पर रही, तो वेन्यू बदल जाएगा. यानी अभी भी दोनों सेमीफाइनल का वेन्यू तय नहीं है.
आतंकी हमला है वजह
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर भारत और पाक का मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. इसके पीछे वजह 2008 में मुंबई पर हुआ आतंकी हमला है. हमले में पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ था. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हो गई. ऐसे में किसी भी विवाद से बचने के लिए वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का कोई भी मैच मुंबई में नहीं रखा गया. हालांकि वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी भी टीम इंडिया को नहीं हरा सकी है.

7 विकेट से मिली जीत
वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, भारत ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को मात दी है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से तो न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. टीम इंडिया को 12 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है. ऐसे में रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक इस बार कोई असर नहीं छोड़ना चाहेंगे. पाकिस्तान की टीम एकमात्र बार 1992 में चैंपियन बनी. 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में तो टीम सेमीफाइनल तक में जगह नहीं बना सकी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है.
पाकिस्तान के लिए मैक्सवेल डबल खुशी लेकर आए, बन रहा है 1992 वाला समीकरण, अब 2023 में भी बनेगा इतिहास!
यह वर्ल्ड कप का 13वां सीजन है. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 बार खिताब जीता है. भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टाइटल अपने नाम किए हैं. इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ने भी एक-एक बार खिताब जीता है. ऐसे में साउथ अफ्रीका की नजर भी ट्रॉफी पर होगी. उसने अब तक वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. सेमीफाइनल में अफ्रीका का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब है. ऐसे में उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए यादगार प्रदर्शन करना होगा.
.
Tags: India Vs Pakistan, Rohit sharma, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 8, 2023, 12:42 IST
[ad_2]
Source link