Home Breaking News बेवफा बीवी: देवर के प्यार में भाभी ने मिटा दिया सुहाग…फिर प्रेमी को बचाने के लिए बनाया ऐसा प्लान, अफसर हैरान

बेवफा बीवी: देवर के प्यार में भाभी ने मिटा दिया सुहाग…फिर प्रेमी को बचाने के लिए बनाया ऐसा प्लान, अफसर हैरान

0
बेवफा बीवी: देवर के प्यार में भाभी ने मिटा दिया सुहाग…फिर प्रेमी को बचाने के लिए बनाया ऐसा प्लान, अफसर हैरान

[ad_1]

Woman had got her husband murdered In Badaun four arrested including cousins

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव तिसंगा निवासी प्रेम सिंह की हत्या उसकी पत्नी पूनम ने ही कराई थी। पूनम के प्रेम सिंह के फुफेरे भाई यादराम से संबंध थे। वह काफी समय से प्रेम सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना रही थी। 

22 अक्तूबर को यादराम ने प्रेम सिंह को घर से बुलाकर ले जाने के बाद पहले शराब पिलाई और फिर अपने भांजे शोभित और दोस्त अफसर के साथ मिलकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम जेल भेज दिया।

एसएसपी डाॅ. ओपी सिंह ने प्रेम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 28 अक्तूबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव सनाय और बसंतनगर के बीच गन्ने के खेत में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला था। तीन दिन तक पहचान न हो पाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार करा दिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई थी। गले में चादर का टुकड़ा भी कसा मिला था। घटना के खुलासे में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह को लगाया गया था। सोमवार को परिवार वालों ने कपड़े और फोटो देखकर शव की प्रेम सिंह के रूप में पहचान की थी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here