[ad_1]
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बीते लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चाओं में है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। वहीं, अब नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, इस फिल्म के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की घोषणा निर्माता करण जौहर ने नवंबर 2021 में की थी, और मई 2022 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। यह फिल्म 2021 की हॉरर थ्रिलर ‘रूही’ के बाद जान्हवी और राजकुमार के दूसरे सहयोग का प्रतीक है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग 1 मई को पूरी हो गई थी।
Salaar: इस दिन रिलीज होगा ‘सालार’ का दमदार ट्रेलर, देखने को मिलेगा प्रभास का एक्शन सीक्वेंस
Kadak Singh: जी5 ने किया पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म ‘कड़क सिंह’ का एलान, रिलीज हुआ पहला पोस्टर
[ad_2]
Source link