Home Sports वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है अफगानिस्तान, देख लीजिए समीकरण

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है अफगानिस्तान, देख लीजिए समीकरण

0
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है अफगानिस्तान, देख लीजिए समीकरण

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने जबरदस्त खेल दिखाया है. मंगलवार 7 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को अपने शिकंजे में ले लिया था लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की चमत्कारी पारी ने उनके जबड़े से जीत छीन ली. इस हार से टीम को झटका लगा है लेकिन वो सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ उसकी उम्मीद भी जिंदा है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने अपने लगातार 7 मैच को जीतने के बाद सबसे पहले सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी. अफगानिस्तान पर मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्थान भी सेमीफाइनल में पक्का हो गया. अब सिर्फ 1 ही जगह बची है जिसके लिए मुख्य तौर पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टक्कर मानी जा रही है. वैसे अफगानिस्तान के पास भी बेहद कम लेकिन समीकरण के लिहाज से मौका बन सकता है.

सेमीफाइनल के लिए किसका दावा मजबूत
इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार है. वह अपने दम पर अगले दौर में आसानी से पहुंच सकती है. श्रीलंका के खिलाफ कीवी टीम को जीत दर्ज करना है और उसको अगले दौर में जगह मिल सकता है. पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को हराना है और साथ ही दुआ करनी है कि श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा दे. अगर केन विलियमसन की टीम 1 रन से श्रीलंका को हराती है तो पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 130 रन से जीत हासिल करना होगा.

अफगानिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है लेकिन उसकी हालत बाबर आजम की टीम से भी खराब है. मतलब पाकिस्तान को जहां बड़ी जीत चाहिए तो अफगानिस्तान के सेमीफाइनल का सपना तब साकार होगा जब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाए. इस वक्त तीनों ही टीम 8-8 अंक पर है. अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द जा जाता है तो 1-1 अंक बाटे जाएंगे. ऐसे में अफगानिस्तान अगर साउथ अफ्रीका को हरा दे तो वह 10 अंकों पर होगा जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड 9-9 अंक पर ही रह जाएंगे.

Tags: Afghanistan vs Pakistan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here