[ad_1]
सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘टाइगर 3’ इस रविवार से सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मूवी से निर्माता समेत दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं। साथ ही कयास लगाया जा रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी, साथ ही नया बेंचमार्क भी सेट करेगी। बीते कुछ दिनों में इसमें कैमियो करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट पर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब ‘टाइगर 3’ में कैमियो के लिए एक साउथ सुपरस्टार का भी नाम सामने आया है, जिसकी खबर मात्र ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, आगामी जासूसी थ्रिलर ‘टाइगर 3’ में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। इसके अलावा, इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं। इस रोमांचक तिकड़ी के अलावा, कुछ अन्य कारण भी हैं, जिसने फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान, पठान की भूमिका में कैमियो करेंगे।
[ad_2]
Source link