Home Sports सिराज या बुमराह कौन होगा आउट, आखिरी मैच में किसे मिलेगा मौका? पूर्व कोच ने दिया बयान

सिराज या बुमराह कौन होगा आउट, आखिरी मैच में किसे मिलेगा मौका? पूर्व कोच ने दिया बयान

0
सिराज या बुमराह कौन होगा आउट, आखिरी मैच में किसे मिलेगा मौका? पूर्व कोच ने दिया बयान

[ad_1]

हाइलाइट्स

नीदरलैंड के खिलाफ बदलाव के साथ उतरेगी भारतीय टीम.
टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में टीम इंडिया विरोधी टीमों का काल बनकर उतरी है. ऑस्ट्रेलिया से लेकर साउथ अफ्रीका तक, सभी टीमें रोहित ब्रिगेड के सामने नतमस्तक नजर आईं. भारतीय टीम अभी तक 8 मुकाबले जीत चुकी है. अब सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. इस मैच में सेमीफाइनल के लिहाज से रेस्ट दिया जा सकता है. पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने इस मुकाबले के लिए भविष्यवाणी कर दी है.

भारतीय टीम अभी तक वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों में अपनी टॉप इलेवन के साथ मैदान में उतरी है. हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में टीम इंडिया में घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी नहीं थे. उनके स्थान पर बल्लेबाजी में गहराई को देखते हुए शार्दुल ठाकुर को खिलाया जा रहा था. चूंकि अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. ऐसे में कुछ स्टार खिलाड़ी नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में रेस्ट पर रह सकते हैं. लालचंद राजपूत इस मैच को लेकर साफ किया कि भारतीय कप्तान और कोच गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं. उन्होंने न्यूज18 हिंदी को बताया, ‘हम क्वालीफाई कर चुके हैं. इसलिए बैटिंग में शायद कोई फेरबदल न देखने को मिले, लेकिन मुझे लगता है गेंदबाजी में हमारे पास ऑप्शन है, जसप्रीत बुमराह या सिराज किसी एक को आराम दिया जा सकता है.’

दोनों गेंदबाजों ने खेले 8-8 मैच

बुमराह और सिराज दोनों ही वर्ल्ड कप में सभी मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं. बुमराह ने 8 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, बात करें सिराज की तो वे महज 10 विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके. यदि इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को आराम दिया जाता है तो स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की वापसी हो सकती है.

World Cup: ‘शर्म करो यार, ये वर्ल्ड कप है न कि..’ मोहम्मद शमी का पूर्व पाक क्रिकेटर पर क्यों फूटा गुस्सा? दिया मुंहतोड़ जवाब

शुरुआती 4 मैच में शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया का हिस्सा थे. लेकिन कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके. अब देखना दिलचस्प होगा कि नीदरलैंड्स के खिलाफ वे मौके पर चौका लगाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

Tags: Jasprit Bumrah, Lalchand Rajput, Mohammed siraj, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here