[ad_1]

Elvish Yadav Case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज केस में गिरफ्तार पांच आरोपियों से बरामद नौ में से पांच कोबरा की विष ग्रंथि निकाल ली गई थी। डिप्टी सीवीओ के पैनल के किए गए मेडिकल परीक्षण में यह खुलासा हुआ है। कोबरा शेड्यूल-एक श्रेणी का जीव है और विष ग्रंथि निकालना क्रूरता की श्रेणी में आता है।
इस अपराध में दोष सिद्ध होने पर दोषी को सात साल तक की सजा हो सकती है। शेष बरामद चार सांप विषैले नहीं है। सभी सांपों को न्यायालय से अनुमति लेकर जंगल छोड़ दिया गया है। पीएफए सदस्य गौरव गुप्ता और सौरभ गुप्ता के स्टिंग के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
मामले में वायरल ऑडियो और वीडियो के आधार पर पुलिस एल्विश यादव को भी नामजद कर जांच कर रही है। सोमवार को बरामद किए गए सभी नौ सांपों का वन विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी सीवीओ के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें पता चला कि बरामद किए पांच सांपों की विष ग्रंथि निकाली गई थी।
आरोपियों ने कोबरा की विष भी निकाल लिया था। यह पुलिस और वन अधिकारियों के जांच का विषय है कि निकाले गए विष का आरोपी क्या करते थे। आरोपियों से पुलिस ने विष भी बरामद किया था। आरोपियों पर रेव पार्टी आदि में विष बेचने के भी आरोप लगे थे।
[ad_2]
Source link