Home Sports Glenn Maxwell Net Worth: कमाई के मामले में भी आगे हैं मैक्सवेल, करोड़ों में नेटवर्थ, 1 टेस्ट मैच का लेते हैं…

Glenn Maxwell Net Worth: कमाई के मामले में भी आगे हैं मैक्सवेल, करोड़ों में नेटवर्थ, 1 टेस्ट मैच का लेते हैं…

0
Glenn Maxwell Net Worth: कमाई के मामले में भी आगे हैं मैक्सवेल, करोड़ों में नेटवर्थ, 1 टेस्ट मैच का लेते हैं…

[ad_1]

नई दिल्ली. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अफगानिस्तान के खिलाफ जिस तरह की बैटिंग की. वो सचमुच अविश्वसनीय हैं. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने तो इसे वनडे क्रिकेट में कभी ना देखा जाने वाला परफॉर्मेंस बता दिया है. मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चेज करते हुए 201 रनों की पारी खेल डाली और टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाई. अब मैक्सवेल इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं तो आइए उनके नेट वर्थ के बारे में जानते हैं.

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं. वह मैदान में कैसा परफॉर्म करते हैं, इससे पूरी दुनिया वाकिफ है. मैक्सवेल आईपीएल, बीबीएल जैसी तमाम टी20 लीग्स में हिस्सा लेते हैं. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के रेगुलर खिलाड़ी भी है. क्रिकेट के अलावा वह कई ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापनों, निवेश और प्रॉपर्टी से भी कमाई करते हैं. साल 2023 में ग्लेन मैक्सवेल की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वह भारतीय मुद्रा में करीब 98 करोड़ रुपये है.

ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक ने दिलाई 1983 वाले कपिल देव की याद? क्या बोले शास्त्री-तेंदुलकर समेत अन्य दिग्गज

मैक्सवेल की मासिक आय करीब 1.50 करोड़ है. वहीं साल भर में वो 18 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं. इसमें क्रिकेट से होने वाली कमाई भी शामिल है. फैंस के मन में सवाल रहता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने प्लेयर्स को प्रति मैच कितना पैसा देता हैं. मैक्सवेल की बात करें तो उन्हें एक वनडे मैच खेलने के 8.5 लाख रुपये मिलते हैं. टी20 के 5.6 लाख और एक टेस्ट से 11 लाख रुपये मैच फीस मिलती है.

भारतीय मूल की है वाइफ
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले साल 2022 में भारत की एक हिंदू लड़की विनी रमन से शादी की थी. विनी रमन (Vini Raman) चेन्नई की रहने वाली थी. दोनों ही एक दूसरे को साल 2017 से जानते थे. तमिल परिवार से आने वाली विनी रमन शादी के 4 साल पहले से मैक्सवेल के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों ही तमिल रीति-रिवाज में शादी करना चाहते थे. मैक्सवेल ने विनी के साथ साल 2022 में 27 मार्च को शादी की थी. मैक्सवेल की वाइफ ने हाल में एक बच्चे को भी जन्म दिया.

Tags: Australia, Glenn Maxwell, Vini Raman, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here