[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांचों चुनावी राज्यों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में बैंक ऑफ बड़ोदा ने हाल ही में स्टेट ऑफ इलेक्शन स्टेट्स यानी चुनावी राज्यों की स्थिति नामक अध्ययन रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट से यह आकलन करने में मदद मिलती है कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय, महंगाई दर, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी आदि जैसे मापदंडों में इन राज्यों के हालात कैसे हैं। आर्थिक सूचकांकों के ज्यादातर बिंदुओं पर पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम कहीं आगे है तो उत्तरी राज्यों मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लंबा सफर तय करना है।
सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी)
सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वित्त वर्ष 2023 में राजस्थान ने 8.2% की वृद्धि दर्ज की है, जबकि छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश क्रमशः 8%, 7.8% और 7.1 फीसदी की मजबूत गति से आगे बढ़े हैं। चक्रवृद्धि वार्षिकवृद्धि दर (सीएजीआर) के आधार पर भी, अधिकांश राज्य 3% से 4.5% की बढ़िया गति से बढ़े हैं।
प्रति व्यक्ति आय : तेलंगाना में 3.12 लाख, मिजोरम 1.99 लाख
तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय 3.12 लाख रुपये है, इसके बाद मिजोरम में 1.99 लाख रुपये और राजस्थान में 1.56 लाख रुपये है। मध्य प्रदेश (1.40 लाख रु) और छत्तीसगढ़ में (1.33 लाख रु) प्रति व्यक्ति आय अपेक्षाकृत कम है।
[ad_2]
Source link